Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

अनुपम खेर की माँ का छलका दर्द, सुनाई कश्मीर में हुई आप-बीती, याद आया घर

Published

on

Loading

कश्मीरी पंडितों की पीड़ा को दर्शाने वाली फिल्म कश्मीर फाइल्स इस वक़्त काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फिल्म के ज़रिये 19 जनवरी 1990 की काली रात कश्मीर हिन्दुओं के साथ हुई बर्बरता और बदसलूकी को दर्शाया गया है कई लोग इस फिल्म को देख आंसू बहा रहे हैं तो कई अब भी अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने से बाज़ नहीं आ रहे। इस सबके बीच अब अनुपम खेर की माँ का एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो बहुत ही मार्मिक है।

इस वीडियो के ज़रिय वो बता रही हैं कि किस तरह से उनके भाई को कश्मीर में उन्ही के घर में मार डाला गया। उन्होंने कहा कि घर के सामने चिट्ठी आती थी कि आज तुम्हारी बारी है। उन्होंने आगे कहा ‘मुझे सिर्फ एक कमरा भी अगर मिल गया तो मैं वहीँ कश्मीर में अपने घर में रहूंगी, जहाँ पर मेरा बचपन बीता।’

इस वीडियो को एक्टर अनुपम खेर ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है। इसे सुन कर ही उन लाचार कश्मीरी पंडितों की हालत का पता लगाया जा सकता है जिन्हे जबरन अपने ही घर से बेघर होना पड़ा। जो अपने ही देश में शरणार्थी बन कर जीवन बिता रहे हैं। अनुपम खेर की माँ ने ये भी बताया की कैसे शरणार्थी कैंप में कई लोग गर्मी के चलते ही अपनी जान गवा बैठे। इस वीडियो को पोस्ट कर एक्टर ने लिखा, ‘कुछ लोग अब भी हैं जो कश्मीरी हिन्दुओं की त्रासदी के साथ पॉलिटिक्स करना चाहते हैं। ये रहा मेरी माँ की आपबीती का एक अंश। उनका गुस्सा और उनके भाई की मृत्यु का दुःख अभी भी उनकी आखों में झलकता है।’

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending