मुख्य समाचार
आईपीएल : गुजरात ने मुंबई को 3 विकेट से हराया
मुंबई| एरॉन फिंच (नाबाद 67) की सूझबूझ भरी पारी की बदौलत गुजरात लॉयन्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण में शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को तीन विकेट से हरा दिया। मुंबई ने पहले खेलते हुए गुजरात के सामने 144 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे उसने 20वें ओवर की अंतिम गेंद पर सात विकेट खोकर हासिल कर लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की शुरुआत खराब रही। सलामी बल्लेबाज ब्रेंडन मैक्लम (6) दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर 12 के कुल स्कोर पर जसप्रीत बुमराह का शिकार बने। फिंच दूसरा छोर संभाले हुए थे। इसके बाद कप्तान सुरेश रैना (27) ने फिंच के साथ दूसरे विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला। रैना को 65 के कुल स्कोर पर मिशेल मैक्लेघन ने पवेलियन भेजा। इसके बाद आए दिनेश कार्तिक (9) जल्दी रन बटोरने के चक्कर में 80 के कुल स्कोर पर कुणाल पंड्या की गेंद पर हरभजन सिंह द्वारा लपके गए।
आईपीएल : 9
खाते में तीन रन ही जुड़े थे कि बुमराह ने ड्वान ब्रावो को पवेलियन भेज गुजरात को संकट में डाल दिया। फिंच हालांकि दूसरे छोर पर खड़े हुए थे और लगातार रन बटोर रहे थे। ब्रावो के बाद बल्लेबाजी करने आए आकशदीप नाथ (12) ने फिंच का साथ दिया और दूसरे छोर पर खड़े रहे। वह जब लय में आ रहे थे तभी मैक्लेघन ने उन्हें पेवलियन भेजा। विकटों के लगातार गिरने के बाद भी मुंबई के गेंदबाज फिंच को रोक नहीं पा रहे थे और वह लगातार चौके-छक्कों की बरसात कर रहे थे। गुजरात को 12 गेंदों में 13 रनों की जरूरत थी। पारी के 19वां ओवर लेकर आए मैक्लेघन ने इस ओवर में सिर्फ दो रन ही खर्च किए, साथ ही जेम्स फॉल्कनर (7) और प्रवीण कुमार (0) को पवेलियन भेज गुजरात की परेशानी को बढ़ा दिया था। गुजरात को जीत के लिए अंतिम ओवर में 11 रनों की जरूरत थी। फिंच ने धवल कुलकर्णी (6) के साथ मिलकर जरूरी रन बनाकर गुजरात को लगातार तीसरी जीत दिलाई।
फिंच ने अपनी मैच जीताऊ पारी में 54 गेदों का सामना करते हुए सात चौके और एक छक्का लगाया। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुंबई की तरफ से मैक्लेघन ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। उनके अलावा बुमराह ने दो और कुणाल ने एक विकेट लिया। इससे पहले मुंबई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए। मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा रन पार्थिव पटेल (34) ने बनाए। गुजरात की गेंदबाजी के सामने मुंबई का ऊपरी क्रम और मध्य क्रम पूरी तरह से ढह गया। टीम के कप्तान रोहित शर्मा (7) दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर ही पवेलियन लौट गए थे। कप्तान के जाने के बाद विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे। हार्दिक पंड्या (2) और जोस बटलर (16) सस्ते में पवेलियन लौट गए थे।
मुंबई के लिए सबसे बड़ा झटका केरन पोलार्ड (1) का आउट होना था। एक छोर संभाले सलामी बल्लेबाज पार्थिव को दूसरे छोर पर साथ की जरूरत थी, लेकिन पोलार्ड उनका साथ दे नहीं सके और प्रवीण ताम्बे का शिकार बने। इसके बाद आए अंबाती रायडू (20) ने पार्थिव के साथ पारी को आगे बढ़ाया लेकिन 77 के कुल स्कोर पर पार्थिव भी पवेलियन लौट गए थे। मुंबई का 130 के स्कोर के आस-पास पहुंचना भी मुश्किल लग रहा था, लेकिन अंत में कुणाल (नाबाद 20) और टिम साउदी (25) ने तेजी से रन बटोर कर टीम को 143 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। गुजरात की तरफ से ताम्बे और कुलकर्णी ने दो-दो विकेट लिए। शादाब जकाती, जेम्स फॉल्कनर और ड्वान ब्रावो को एक विकेट मिला। एक बल्लेबाज रन आउट हुआ।
नेशनल
भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव
एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।
उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।
उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।
-
लाइफ स्टाइल8 hours ago
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
-
नेशनल2 days ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल2 days ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल2 days ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल1 day ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक2 days ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
नेशनल13 hours ago
स्मृति ईरानी ने अमेठी से किया नामांकन, एमपी के सीएम मोहन यादव भी रहे मौजूद