Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

दिव्यांका त्रिपाठी ने खरीदी पहली लग्जरी कार, अपने ‘विवेक’ के साथ पहुंची यहां और फिर……

Published

on

Loading

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ में लीड रोल में नजर आ रही हैं। दिव्यांका के फैंस उनकी खूबसूरती के साथ उनके ट्रेडिशनल लुक के दीवाने हैं। दिव्यांका ने अपनी शानदार एक्टिंग से टीवी जगत में एक अलग पहचान बनाई है। दिव्यांका इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती है।

View this post on Instagram

?? #Divek #DivyankaTripathi #VivekDahiya

A post shared by Atii? (@teamdivek) on

आपको बता दें, दिव्यांका और उनके हसबैंड विवेक दहिया ने शादी के बाद एक साथ पहली व्हाइट कलर की लग्जरी कार ( मर्सिडीज ) खरीदी है। इस बात खुलासा खुद दिव्यांका ने अपनी इंस्टा स्टोरी में इस नई कार की फोटोज से की है। दिव्यांका त्रिपाठी ने जो फोटोज शेयर की उसमे दोनों  बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

नई गाड़ी खरीदने के बाद दिव्यांका और विवेक ने पूजा की और फिर दोनों ने फर्स्ट राइड ली। इस नये कार की कई फोटोज़ विवेक दहिया ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की है।

बता दें,दिव्यांका और विवेक की मुलाकात टीवी सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें'(2013) के सेट पर हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार, लगभग एक साल डेटिंग के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। दिव्यांका ने 2004 में अपने करियर की शुरुआत से जीटीवी के ‘इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार’ से की थी।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending