Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

दिव्यांका के साथ एलियन ने किया जमकर डांस, फिर जाने दिया लंदन

Published

on

Loading

मुंबई। छोटे पर्दे की बहू इशिता यानी दिव्यांका त्रिपाठी को कौन नही जानता। उनका शो ‘ये है मोहब्बतें’ घर-घर में फेमस है। टीआरपी के मामले में भी यह शो अक्सर टॉप 5 में बना रहता है। शो की पॉपुलैरिटी की वजह से दिव्यांका भी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। दिव्यांका एक बार फिर सुर्खियों में हैं।

लेकिन इस बार शो की वजह से नही बल्कि एक डांस की वजह से। दिव्यांका का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। ये वीडियो बेहद फनी है जिसकी वजह से यह वायरल हो रहा है। आजकल Musical.ly को काफी पसंद किया जा रहा है और इस पर तरह-तरह के वीडियो बना कर वायरल कर दिए जाते हैं। ये सिर्फ आम इंसान ही नहीं बल्कि, टीवी सेलेब्स भी करते हैं जो उनके लिए बेहद ही मज़ेदार होता है।

वैसे ही एक और एप है जो आजकल काफी पॉपुलर हो रहा है। इस एप में आप जिस तरह डांस करते हैं दूसरी ओर एलियन भी उसी तरह डांस करता है। दिव्यांका के इस डांस को आप देख सकते हैं जिसमें वो Dame Tu Cosita पर डांस कर रही हैं। इस डांसिंग वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। दिव्यांका के फैंस को यह वीडियो इतना पसंद आ रहा है कि महज कुछ घंटो में इस वीडियो को लाखों बार ऑनलाइन देखा जा चुका है।

अपलोड किए गए वीडियो के साथ दिव्यांका ने कैप्शन दिया है, Was #LondonReady but this alien won’t leave until I dance with him यानी वो कह रही है लंदन जाने के लिए वो तैयार हैं लेकिन ये एलियन उन्हें तब तक नहीं छोड़ेगा जब वो उसके डांस नहीं कर लेती। आपको बता दें कि दिव्यांका लंदन अपने शो के शूट के लिए जा रही हैं जहां की कुछ फोटो उन्होंने साझा भी की हैं।

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामला: आरोपी अनुज थापन ने पुलिस कस्टडी में की आत्महत्या

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर है है कि इस मामले में जो आरोपी पकड़े गए थे, उनमें से एक ने आत्महत्या कर ली है। मरने वाले का नाम अनुज थापन है। अनुज थापन पर फायरिंग केस में हथियार मुहैया करवाने का आरोप था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी अनुज थापन ने कस्टडी में मिलने वाली चद्दर से ही अपनी जान लेने का प्लान बनाया। उसने बाथरूम में चद्दर से फंदा लगाकर अपनी जान ले ली। जैसे ही वहां मौजूद लोगों को इस बात की भनक पड़ी उसे तुरंत पास ही के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया था। लेकिन GT अस्पताल में पहले उनकी हालत गंभीर बताई गई और फिर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

14 अप्रैल को सलमान खान के घर पर जिन हथियारों से फायरिंग की गई, उन्हें मुहैया कराने का आरोप अनुज पर है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अपनी जांच के बाद पंजाब से इस आरोपी को हिरासत में लिया था। 32 साल के अनुज थापन ट्रक के हेल्पर के तौर पर काम करता है। थापन लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में रहा और इसपर वसूली और आर्म्स एक्ट मामले दर्ज था।

Continue Reading

Trending