Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

इस मशहूर एक्ट्रेस ने कर दी मेहमानों की बेइज्जती, केक काटकर सबसे पहले कुत्ते को खिलाया

Published

on

jennifer winget

Loading

जेनिफर विंगेट छोटे पर्दे पर एक जाना पहचाना नाम है। जेनिफर ने मशहूर सीरियल ‘दिल मिल गए’ में निभाए किरदार से लोगों के दिलों में अलग पहचान बनाई है। हाल ही में जेनिफर ने ‘बेहद’ सीरियल में निभाए किरदार से अपने फैंस की संख्या में खासा इजाफा किया है। बुधवार को जेनिफर ने अपना 33वां जन्मदिन मनाया। बर्थडे पार्टी में शिरकत करने उनके कई करीबी लोग आए।

jennifer winget

लेकिन इस पार्टी में अचानक जेनिफर ने कुछ ऐसा कर दिया कि देखने वाले बस देखते ही रह गए। जेनिफर ने पार्टी में केक काटने के बाद अपने दोस्तों को नहीं बल्कि अपने कुत्ते को केक काटकर सबसे पहले खिलाया जिसे देख वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर जेनिफर के केक काटने का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर उनके फैंस भी हैरान हैं।

jennifer winget

सोशल मीडिया पर वायरल जेनिफर के बर्थडे सेलिब्रेशन के वीडियो में एक्ट्रेस हरे रंग की गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वह अकेले केक काट रही हैं और उनका डॉगी टेबल के आसपास घूम रहा है। केक काटने के बाद इसका पहला पीस जेनिफर ने अपने डॉगी को खिलाया। हालांकि केक खाकर कुत्ता तो मस्त हो गया लेकिन वहां मौजूद मेहमान हैरान रह गए।

आपको बता दें कि जेनिफर ने अपने करियर की शुरुआत ‘कुसुम’ से की थी। लेकिन उन्हें असली पहचान दिल मिल गए सीरियल से मिली। जेनिफर को आज टीवी इंडस्ट्री में काम करते दो दशक से भी ज्यादा का समय हो गया है।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending