Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

दिल्ली में नगर निगम कर्मियों की हड़ताल जारी

Published

on

Loading

bjp-mcd-safai-protest_c4fad46e-c785-11e5-a1d8-82aab0d3e6ebनई दिल्ली| राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में निगमकर्मियों की हड़ताल आठवें दिन भी जारी है। बुधवार को हजारों कर्मियों ने कई प्रमुख मार्गों पर अवरोध पैदा कर यातायात जाम कर दिया। इससे राहगीरों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। निगमकर्मी बकाये वेतन के भुगतान की मांग कर रहे हैं। सफाई कर्मचारियों ने दिल्ली की प्रमुख सड़कों पर धरना-प्रदर्शन किया, जिससे राष्ट्रीय राजमार्गो से लेकर बाहरी दिल्ली के इलाके तक में सड़कें जाम हैं। खास तौर से पूर्वी दिल्ली के विकास मार्ग पर राहगीरों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा है।

प्रदर्शनकारियों ने कई स्थानों पर कूड़ा-कर्कट सड़क पर फेंक दिया और जगह-जगह टायर जला दिया। दिल्ली के ज्यादातर नगर निगम क्षेत्रों में सड़कों पर बिखरे कूड़े के ढेर के अलावा भारी बदबू व्याप्त है। दिल्ली के तीनों नगर निगमों -उत्तरी दिल्ली नगर निगम, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम, और पूर्वी दिल्ली नगर निगम- के कर्मचारी वेतन नहीं मिलने के कारण दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार दोनों पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी में इनके अलावा दो अन्य नगर निकाय भी हैं -नई दिल्ली नगरपालिक परिषद और दिल्ली छावनी बोर्ड। इनके कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल नहीं हैं।

नेशनल

सीएम योगी का सपा पर निशाना, कहा- इनके शासनकाल में आतंकवादियों के मुकदमे वापस लिए जाते थे

Published

on

Loading

उन्नाव। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को उन्नाव में एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और सपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा-कांग्रेस का इतिहास प्रभु श्रीराम का विरोध करने वाला रहा है। कांग्रेस कहती थी कि प्रभु राम का अस्तित्व ही नहीं है। वहीं, दूसरी तरफ सपा कहती थी कि अयोध्या में एक भी परिंदा पर नहीं मार सकता है, यह इनका दोहरा चरित्र है। सपा के शासनकाल में आतंकवादियों के मुकदमे वापस लिए जाते थे।

सीम योगी ने कहा कि इन लोगों ने अयोध्या, रामपुर में सीआरपीएफ कैंप, काशी में संकटमोचन मंदिर, लखनऊ, अयोध्या और वाराणसी की कचहरी पर हमला करने वाले आतंकियों के मुकदमे वापस लेने का प्रयास किया था। जिस पर कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा था कि आप इनके मुकदमे वापस लेने की बात कह रहे हैं और कल इन्हें पद्म पुरस्कार से नवाजेंगे।”

उन्होंने कहा कि अयोध्या में जहां एक ओर रामलला विराजमान हो गए हैं। वहीं, दूसरी ओर बड़े-बड़े माफिया की ‘राम नाम सत्य’ हो रही है। इंडिया गठबंधन पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि इनके मेनिफेस्टो में अल्पसंख्यकों को खाने-पीने की पूरी स्वतंत्रता देने की बात कही गई है। यह जनता को नहीं बता रहे हैं कि ऐसा कौन सा खान-पान है जो बहुसंख्यक समाज नापसंद करता है। बहुसंख्यक समाज गोमाता की पूजा करता है और वह गोकशी को बर्दाश्त नहीं कर सकता है।

Continue Reading

Trending