Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

चौपाटी बीच पर ‘मेक इन इंडिया’ समारोह की मंजूरी

Published

on

Loading

4r0r2OlwT12TLKFIwWPP_Logo-MakeInIndiaनई दिल्ली| मुंबई के चौपाटी बीच पर 13 फरवरी को ‘मेक इन इंडिया’ समारोह आयोजित करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय ने बुधवार को मंजूरी दे दी है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चार अन्य देशों के प्रधानमंत्री भी शामिल होंगे।

महान्यायवादी मुकुल रोहतगी के सर्वोच्च न्यायालय को यह बताने पर कि कार्यक्रम से भारत और उसकी संस्कृति का प्रचार होगा, शीर्ष अदालत के न्यायाधीश न्यायमूर्ति एम.वाई. इकबाल और न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा की पीठ ने कार्यक्रम की अनुमति दे दी।

रोहतगी ने बताया कि कार्यक्रम से देश का सम्मान जुड़ा है और इसमें 56 देशों के प्रतिनिधि सम्मिलित होंगे। उन्होंने अदालत को कहा कि अगर अगर चौपाटी पर कार्यक्रम आयोजित करने पर उच्च न्यायालय की रोक सही है तो इंडिया गेट पर गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन क्यों किया जाता है।

उच्च न्यायालय द्वारा गठित समिति के अधिवक्ता ने अदालत से आग्रह किया कि कार्यक्रम उनकी निगरानी में आयोजित किया जाना चाहिए क्योंकि इससे यातायात प्रभावित होगा। इस पर रोहतगी ने कहा कि कार्यक्रम का आयोजन महाराष्ट्र सरकार और केंद्र कर रहे हैं इसलिए वे सभी इससे जुड़े सभी मामले संभाल लेंगे।

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending