Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

जानिए क्यों दीपिका और रणवीर ने अपनी शादी में लिए केवल 4 फेरे!

Published

on

Loading

मुंबई। कई दिनों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार एक और प्रेमी जोड़ा हमेशा के लिए एक दूसरे का हो गया। हम बात कर रहे हैं दीपिका और रणवीर की जोड़ी की।

दोनों ने इटली के लेक कोमो में शादी की। शादी में केवल करीबी रिश्तेदार और खास दोस्तों को ही बुलाया गया था। दोनों की शादी कोंकणी रीति रिवाज से 4 बजकर 45 मिनट पर संपन्न हुई।

दोनों की शादी से जुड़ा एक महत्वपूर्ण अप्डेट सामने आया है। दीपिका और रणवीर ने अपनी शादी में 4 ही फेरे लिए। आप भी सोच रहे होंगे की शादी में तो सात फेरे होते हैं तो इन दोनों ने 4 फेरे क्यों लिए।

दरअसल दोनों की शादी कोंकणी रीति-रिवाज से हुई है। पारंपरिक रिवाज के मुताबिक वर-वधू को चार ही फेरे लेने होते हैं। शादी के जोड़े में दीपिका बला की खूबसूरत लग रही थी वहीं रणवीर भी दूल्हा बने कहर ढ़ा रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक बार फिर कल दोनों की शादी होगी यह शादी सिंधी रीति रिवाज से होगी।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending