Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

दूसरे दिन ‘छपाक’ की कमाई में जबरदस्त उछाल, कमाए इतने करोड़

Published

on

Loading

मुंबई। दीपिका पादुकोण-विक्रांत मैसी स्टारर ‘छपाक’ के कलेक्शन में शनिवार के दिन उछाल देखने को मिला। पहले दिन 4.77 करोड़ की कमाई करने वाली छपाक ने शनिवार को 6.90 करोड़ का कलेक्शन किया।

इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 11.67 करोड़ रूपए हो गई है। फिल्म के कलेक्शन के यह आंकड़े ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने जारी किए है। तरण आदर्श के मुताबिक रविवार के कलेक्शन के बाद ही फिल्म की किस्मत तय हो पाएगी।

बता दें कि फिल्म को लोगों और क्रिटिक्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। छपाक को भारत में 1700 और विदेश में 460 स्क्रीन्स मिले। कुल 2160 स्क्रीन्स पर छपाक का यह कलेक्शन अच्छा माना जाएगा।

 

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार, शूटर्स को पैसे और घर के बाहर रेकी में की थी मदद

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पांचवा आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी पंजाब से गिरफ्तार हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, चौधरी ने दोनों शूटर सागर पाल और विक्की गुप्ता को पैसे और सलमान खान के घर की रेकी करने में मदद की थी। मोहम्मद चौधरी को आज आज यानी मंगलवार को मुंबई लाया जा रहा है, जहां उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और हिरासत की मांग की जाएगी।

इससे पहले सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में एक आरोपी ने आत्महत्या कर ली थे। मरने वाले का नाम अनुज थापन है। अनुज थापन पर फायरिंग केस में हथियार मुहैया करवाने का आरोप था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी अनुज थापन ने कस्टडी में मिलने वाली चद्दर से ही अपनी जान लेने का प्लान बनाया। उसने बाथरूम में चद्दर से फंदा लगाकर अपनी जान ले ली। जैसे ही वहां मौजूद लोगों को इस बात की भनक पड़ी उसे तुरंत पास ही के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया था। लेकिन GT अस्पताल में पहले उनकी हालत गंभीर बताई गई और फिर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Continue Reading

Trending