Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बॉलीवुड एक्टर की मां ने 80 साल की उम्र में किए पुशअप्स, वीडियो वायरल

Published

on

Loading

मुंबई। रविवार को मदर्स डे पूरी दुनिया में धूमधाम से मनाया गया। बॉलीवुड भी इस खास दिन से अछूता नहीं रहा है और इस दिन को अलग अंदाज में मनाया।

इस खास दिन पर बॉलीवुड एक्टर और मॉडल मिलिंद सोमन ने सभी महिलाओं को अपने अंदाज में विश किया। मिलिंद सोमन ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उनकी 80 वर्षीय मां भी नजर आ रही हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि मिलिंद अपनी मां को पुशअप चैलेंज दे रहे हैं जिसे उनकी मां ने तुरंत स्वीकार कर लिया। वीडियो में मिलिंद की मां साड़ी पहनकर पुशअप्स करती नजर आ रही हैं।

समंदर किनारे शूट किए वीडियो में मिलिंद भी अपनी मां के साथ 16 पुशअप लगाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा, “कभी भी बहुत देर नहीं होती। उषा सोमन, मेरी मां। 80 वर्ष की युवा। हर दिन को मदर्स डे बनाएं।”

वीडियो में मिलिंद ने कहा, “यह वीडियो सभी माताओं के लिए है। अपने लिए हर रोज थोड़ा सा वक्त निकालें, चाहे वह पांच या दस मिनट ही क्यों न हो, जितना भी आप मैनेज कर सकें। हम आप सभी को सुपर फिट देखना चाहते हैं। हैप्पी मदर्स डे।”

मिलिंद के वीडियो पर टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक ने भी कमेंट किया है। उन्होंने लिखा, “क्या… मैं तो 10 पुशअप्स भी नहीं कर पाती।” कई सेलेब्स ने वीडियो की तारीफ की है और मिलिंद सोमन की मां की फिटनेस को सलाम किया है।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending