Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार के हरलाखी उपचुनाव में रालोसपा को जीत

Published

on

बिहार के मधुबनी जिले, हरलाखी विधानसभा क्षेत्र, उपचुनाव में रालोसपा आगे

Loading

मधुबनी| बिहार के मधुबनी जिले के हरलाखी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए मंगलवार सुबह हुई मतगणना में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के प्रत्याशी सुधांशु शेखर विजयी रहे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को हुई मतगणना में रालोसपा के उम्मीदवार सुधांशु शेखर ने सत्ताधारी महागठबंधन में शामिल कांग्रेस के मोहम्मद शब्बीर को 18,200 से ज्यादा मतों से पराजित किया। कांग्रेस के उम्मीदवार को 43,000 से ज्यादा वोट मिले। पिछले साल विधानसभा चुनाव में रालोसपा के उम्मीदवार बसंत कुशवाहा इस सीट से 3,892 वोटों से जीते थे। जिला मुख्यालय के आर.के. कॉलेज स्थित मतगणना केन्द्र में चल रही मतगणना में नौ चरण की मतगणना के बाद रालोसपा के उम्मीदवार सुधांशु शेखर कांग्रेस के उम्मीदवार से करीब 9,000 वोटों से आगे हैं। यहां नौ उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।

उल्लेखनीय है कि हरलाखी उपचुनाव में शनिवार को मतदान हुआ था। इस उपचुनाव में कुल 2,58,371 मतदाताओं में से 55.5 प्रतिशत मतदाताओं ने 242 मतदान केंद्रों पर अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के दिवंगत विधायक बसंत कुशवाहा के पुत्र सुधांशु शेखर को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि महागठबंधन ने कांग्रेस के मोहम्मद शब्बीर को चुनाव मैदान में उतारा। उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के विधायक बसंत कुशवाहा का निधन हो जाने के कारण यह सीट खाली हो गई थी।

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending