Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

गाजियाबाद महापौर उपचुनाव में भाजपा आगे

Published

on

गाजियाबाद महापौर उपचुनाव, भाजपा आगे, समाजवादी पार्टी, भाजपा के आशु वर्मा, सपा के सुधन रावत

Loading

गाजियाबाद| गाजियाबाद में महापौर के पद के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) से आगे चल रही है। इस चुनावी दौड़ में 12 उम्मीदवार शामिल हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा के बीच है। मतगणना के 20 चरणों में से 14वें चरण तक भाजपा के आशु वर्मा, सपा के सुधन रावत से 30,000 मतों से आगे चल रहे थे।

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending