Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, वरुण चौधरी को NSUI व अलका लांबा को मिली महिला कांग्रेस की कमान  

Published

on

Loading

नई दिल्लीl कांग्रेस ने चांदनी चौक से पूर्व विधायक व दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की पूर्व अध्यक्ष अलका लांबा को बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। लांबा नेटा डिसूजा की जगह लेंगी। वहीं, दिल्ली के ही वरुण चौधरी को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) की कमान सौंप दी गई है। यह दोनों नियुक्तियां कांग्रेस की राष्ट्रीय कमेटी में दिल्ली के लगातार बढ़ते दबदबे की ओर ही संकेत दे रही हैं।

अजय माकन बने थे राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष

गौरतलब है कि दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय माकन को कुछ ही दिन पहले आलाकमान ने राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) के निर्वाचित सदस्यों में भी वह शामिल हैं। दिल्ली कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र यादव को हाल ही में पंजाब का प्रभारी बनाया गया है। वह भी CWC के स्थायी आमंत्रित सदस्य हैं। दिल्ली से मनीष चतरथ को भी CWC में स्थायी आमंत्रित सदस्य रखा गया है।

पिछले साल CWC में अलका को पहली बार मिली थी जगह

यही नहीं, अगस्त में जब CWC का पुनर्गठन किया गया था तो अलका लांबा को भी विशेष आमंत्रित सदस्य रखा गया था। अब अलका को महिला कांग्रेस की कमान भी सौंप दी गई है।

अपने इंटरनेट मीडिया पोस्ट में अलका लांबा ने कहा कि महिला कांग्रेस राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक, कानूनी और संविधान द्वारा महिलाओं को दिए गए बराबरी के अधिकारों को पंक्ति में खड़ी अंतिम महिला तक सही मायने में पहुंचाकर उनकी भागेदारी और सशक्तीकरण का रास्ता प्रशस्त करेगी।

दूसरी तरफ NSUI अध्यक्ष के लिए पिछले दिनों राहुल गांधी ने पांच छात्र नेताओं के इंटरव्यू लिए थे। इनमें राजस्थान से विनोद जाखड़, तेलंगाना से वेंकट और अनुलेखा, दिल्ली से वरुण चौधरी, हरियाणा से विशाल चौधरी के नाम शामिल थे। इनमें से वरुण चौधरी का चुनाव किया गया।

नेशनल

दिल्ली के स्कूलों की जांच में कुछ नहीं मिला, पुलिस बोली- ई-मेल्स और कॉल्स फर्जी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली के स्कूलों में बम होने के धमकी भरे ईमेल के बाद जांच की गई तो वहां कुछ नहीं मिला। पुलिस अधिकारियों ने भी इसे होक्स ईमेल बताया है, लेकिन उन्होंने कहा कि चेकिंग जारी रहेगी। गृह मंत्रालय ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसा प्रतीत होता है कि यह फर्जी कॉल है। दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां प्रोटोकॉल के मुताबिक जरूरी कदम उठा रही हैं।

वहीं दिल्ली पुलिस ने कहा कि दिल्ली के कुछ स्कूलों को बम की धमकी वाले ई-मेल मिले। दिल्ली पुलिस ने प्रोटोकॉल के तहत ऐसे सभी स्कूलों की गहन जांच की। कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिल। ऐसा प्रतीत होता है कि ये कॉल्स फर्जी हैं। हम जनता से अनुरोध करते हैं कि वे घबराएं नहीं और शांति बनाए रखें।

स्कूल में आए इस धमकी भरे ईमेल के बाद कई स्कूलों ने बच्चों की जल्द छुट्टी का मैसेज पेरेंट्स को भेज दिया, तो कुछ पेरेंट्स अपने बच्चों को स्कूल जाकर पहले ही ले आए। इसके अलावा कई स्कूल के प्रिंसिपल ने पेरेंट्स को मैसेज भेज कर कहा कि घबराने की बात नहीं है।

नोएडा में इंद्रप्रस्थ ग्लोबल स्कूल (आईपीजीएस) की प्रिंसिपल निकिता तोमर मान ने बताया, “मैं लोगों से आग्रह करूंगी कि वे अनावश्यक घबराहट पैदा न करें और इस स्थिति को एक परिपक्व वयस्क के रूप में लें। दिल्ली-एनसीआर के जिन स्कूलों को धमकियां मिलीं, उन्हें खाली करा लिया गया है और हमारे सहित बाकी स्कूल सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। कोई धमकी भरा संदेश प्राप्त नहीं हुआ है।”

 

Continue Reading

Trending