Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कोल्ड डे में आज भी कांपेंगे दिल्लीवासी, यूपी के कई जिलों में कोहरे और शीतलहर की चेतावनी

Published

on

Weather Update Today

Loading

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आज भी कोल्ड डे रहने वाला है और धूप भी खिलने के आसार नहीं है। पूरे दिन बादल छाए रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की मानें तो पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर अभी जारी रहेगा। इसी के साथ कोहरा भी लोगों की मुसीबत बढ़ाएगा।

दिल्ली में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में आने वाले दो दिनों तक घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं, तीन दिन बाद 9 और 10 जनवरी को राजधानी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश का भी अनुमान जताया गया है। IMD की मानें तो बारिश के बाद तापमान में गिरावट आ सकती है।

माउंट आबू में 4 डिग्री पहुंचा पारा, वाहनों पर जमी ओस

राजस्थान के कई इलाकों में भी ठंड का सितम जारी है। वाहनों पर ओस की बूंदे जम गई और लोग खुद को गरम रखने के लिए अलाव जला रहे हैं। जबकि सिरोही जिले के माउंट आबू में न्यूनतम पारा 4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।

कोहरे के चलते ट्रेन-फ्लाइट की रफ्तार थमी

उत्तर भारत में भीषण कोहरे के चलते ट्रेन और फ्लाइट की रफ्तार भी धीमी पढ़ गई है। कई ट्रेनों और फ्लाइट्स का समय बदला गया है।

यूपी के कई जिलों में कोहरे और शीतलहर की चेतावनी

यूपी में बर्फीली हवाओं ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी है। मौसम विभाग का नया अलर्ट और मुसीबतें बढ़ाने वाला है। आईएमडी के अनुसार, राज्य के कई 40 जिलों में घना कोहरा और शीतलहर चलेगी।

Continue Reading

नेशनल

FIR दर्ज होने के बाद फरार हुआ केजरीवाल का पीए विभव कुमार, पुलिस लगा रही लोकेशन का पता

Published

on

Loading

नई दिल्ली। स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस की टीम एक्शन में आ गई है। अधिकारियों ने बताया कि यह एफआईआर महिलाओं के खिलाफ हिंसा के अपराध से संबंधित भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत दर्ज की गई। मालीवाल की ओर से कई पन्नों की शिकायत दर्ज कराने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। अब पुलिस इस मारपीट के मुख्य आरोपी विभव कुमार को तलाश रही है। हालांकि उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। खबर है कि वो दिल्ली छोड़कर किसी अन्य राज्य में छुपा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, जिस वक्त स्वाति के साथ मारपीट हुई उस वक्त अरविंद केजरीवाल भी घर के अंदर ही मौजूद थे। इसलिए दिल्ली पुलिस उनसे भी पूछताछ कर सकती है। दिल्ली पुलिस की टीम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर जा सकती है। दिल्ली पुलिस घटना के समय मौजूद पुलिसकर्मियों और स्टाफ के बयान दर्ज करेगी। दिल्ली पुलिस सीसीटीवी की भी जांच करेगी जो सीएम आवास के अंदर लगे हैं।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस विभव के घर पहुंची थी लेकिन वो घर पर नहीं था इसलिए टीम वापस लौट गई। विभव कहां हो सकता है पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है। आज महाराष्ट्र में इंडी गठबंधन रैली है, पुलिस को शक है कि कहीं विभव महाराष्ट्र तो नहीं चला गया। पुलिस की करीब 10 टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है, जिसमें चार टीम विभव का लोकेशन पता लगा रही है। वह अमृतसर में भी हो सकता है।

इससे पहले स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट मामले में पुलिस ने मालीवाल का बयान दर्ज किया था। दिल्ली पुलिस की दो सदस्यीय टीम ने मालीवाल के आवास पर उनका बयान दर्ज किया। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मालीवाल ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर हुई घटना के बारे में पुलिस को बताया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एसीपी) पी एस कुशवाह के नेतृत्व में पुलिस टीम चार घंटे से अधिक समय तक मालीवाल के आवास पर रही।

Continue Reading

Trending