Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

एक ऐसा फल जिसमें आती है बदबूदार गंध पर फलों का राजा है, करेगा अंतरिक्ष की सैर

Published

on

Loading

थाईलैंड की अंतरिक्ष अनुसंधान एजेंसी ने शुक्रवार को कहा है कि वह डूरियन फल अंतरिक्ष में जुलाई तक भेजेगी। यह डूरियन फल अपने तीव्र बदबूदार गंध के लिए जाना जाता है। थाईलैंड ने यह कदम उस परियोजना के तहत उठाया है, जिसमें भविष्य की अंतरिक्ष यात्रा के लिए थाई भोजन का उत्पादन करना है।

बीबीसी के मुताबिक, सेंका हुआ डूरियन अंतरिक्ष में पांच मिनट रहेगा और फिर धरती पर लौट आएगा। जहां वैज्ञानिक देखेंगे कि क्या इसकी बनावट में कोई बदलाव आया है या नहीं।

डुरियन एक उष्णकटिबंधीय फल है और इसका मूल स्थान दक्षिणपूर्व एशिया है। स्थानीय मीडिया रपट के अनुसार, इस फल को अमेरिकी कंपनी द्वारा बनाए गए एक रॉकेट के जरिए अंतरिक्ष के लिए छोड़ा जाएगा। थाईलैंड अभी तक अंतरिक्ष से संबंधित राष्ट्रों के समूह में शामिल नहीं है, लेकिन वह भविष्य की अंतरिक्ष यात्रा के लिए अपने खानपान की व्यवस्था सुनिश्चित कर लेना चाहता है।

डूरियन फल को दक्षिण एशियाई देशो में फलों का राजा भी कहा जाता है। डूरियन कई केमिकल के अलग अलग जुड़े होने की वजह से बहुत बदबूदार होता है। इस फल का फ्रूटी हिस्सा बहुत मुलायम और क्रीमी होता है। यह फल 12 इंच तक उगता है और बाहर से कांटेदार हरे रंग से ढका होता है। इसका वजन 4 किलो तक होता है। इस फल का पेय आपको कोलेस्ट्रॉल से मुक्त करता है। यह फल आइसक्रीम, मिठाई और शेक के लिए इस्तेमाल होता है।

जियो इंफार्मेटिक्स व स्पेश टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट एजेंसी (जीआईएसटीडीए) ने बीबीसी से कहा, “हमारा मुख्य लक्ष्य थाई भोजन को अंतरिक्षयात्रियों द्वारा अंतरिक्ष में उपयोग के लिए लाया जाना है।”

उन्होंने कहा, “हमने शुरुआत के तौर पर डुरियन को चुना है जो थाईलैंड में फलों का राजा है। हमने इसे अंतरिक्षयात्रियों के रहने वाले माहौल के स्तर में भेजा है और इसकी बनावट में किसी तरह के बदलाव के विश्लेषण के लिए वापस लाएंगे।” (इनपुट आईएएनएस)

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending