Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

इस मंदिर में पुरुषों के प्राइवेट पार्ट्स चढ़ाती हैं महिलाएं, कारण ऐसा जो आप सोच नहीं सकते

Published

on

Loading

यह मंदिर बैंकॉक (थाईलैंड) में ख्लोंग स्यान नदी के किनारे स्थित है। चाओ माई को प्रजनन शक्ति की देवी माना जाता है और इनकी पूजा में चढ़ावे के रूप में लकड़ी के बने छोटे और बड़े लिंगों की भेंट चढ़ाई जाती है। आस्थावान लोगों का मानना है कि इससे देवी प्रसन्न होती हैं, और प्रजनन शक्ति का वरदान देती हैं। चाओ माई को बुद्ध पूर्व काल की एक वृक्ष-देवी माना जाता है। इस मंदिर में पूर्वी एशिया के देशों और पूरे थाईलैंड से महिलाएं आती हैं और भेंट चढ़ाकर प्रजनन का वरदान मांगती हैं।

सिंधु घाटी सभ्यता में भी लिंग और योनि पूजा के प्रमाण मिले हैं और यह मंदिर भी उसी मानवीय पुरातन आस्था को दर्शाने का एक उदाहरण है। इस मंदिर में पुरुषों का जाना निषिद्ध है, इस मंदिर में केवल महिलाएं ही जा सकती है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending