Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

हॉरर फिल्म एनाबेल देखने अकेला गया था शख्स, जिंदा घर लौट न सका!

Published

on

Loading

मुंबई। 26 जून को रिलीज हुई हॉरर फिल्म एनाबेल कम्स होम दुनियाभर में धमाल मचा रही है। भारत में ये फिल्म शानदार कमाई कर रही है।

इस बीच फिल्म के साथ एक विवाद भी जुड़ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म देखने से सिनेमाहॉल में एक शख्स की मौत हो गई है।

मामला थाइलैंड का है। यहां 77 वर्षीय ब्रिटिश नागरिक बर्नार्ड चैनिंग एनाबेल कम्स होम देखने सिनेमाघर गए थे। फिल्म जब खत्म हुई और लाइट जलीं तो उनके बगल में बैठी एक महिला ने देखा कि बर्नार्ड अपनी सीट पर मृत पड़े हैं।

बर्नार्ड का मृत शरीर देखकर महिला चीख पड़ी और उसने तुरंत आपातकालीन सेवाओं के लिए फोन कर दिया। बाद में लोग पहुंचे और बर्नार्ड के शरीर को ढक दिया गया।

फिर एम्बुलेंस बुलाई गई। किसी को पता ही नहीं चला कि फिल्म के दौरान उस शख्स की मौत कब हो गई। स्थानीय पुलिस को भी मामले की सूचना दी गई।

इस घटना के बाद से महिला सदमे में है। हालांकि, इस बात का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है कि क्या वाकई फिल्म एनाबेल की वजह से ही बर्नार्ड की जान चली गई।

अन्तर्राष्ट्रीय

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केन्या के आर्मी चीफ जनरल फ्रांसिस ओगोला की एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई है। उनके साथ हेलीकॉप्टर पर सवार 9 और लोगों की भी जान चली गई। केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने घटना के संबंध में जानकारी दी। राष्ट्रपति विलियम रुटो ने कहा कि केन्या के रक्षा प्रमुख और नौ अन्य शीर्ष अधिकारियों की गुरुवार को देश के एक दूरदराज के इलाके में एक सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

रुटो ने कहा, ‘मुझे केन्या रक्षा बलों के प्रमुख जनरल फ्रांसिस ओमोंडी ओगोला के निधन की घोषणा करते हुए गहरा दुख हो रहा है। दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए एक जांच टीम गठित की गई है और उन्हें एल्गेयो मराकवेट काउंटी में दुर्घटना स्थल पर भेजा गया है।’

रूटो ने बताया कि जनरल ओगोला केन्या के उत्तरी रिफ्ट क्षेत्र में सैनिकों के साथ बैठक करने और वहां पर चल रहे स्कूल नवीकरण का निरीक्षण करने के लिए गुरुवार को नैरोबी से रवाना हुए थे। उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए, केन्या रक्षा बलों के कमांडर-इन-चीफ के रूप में, यह केन्या रक्षा बलों की बिरादरी के लिए एक दुखद क्षण है और यह राष्ट्र के लिए सबसे दुर्भाग्यपूर्ण दिन है। हमारी मातृभूमि ने अपने सबसे बहादुर जनरलों में से एक को खो दिया है।’

राष्ट्रपति ने घोषणा की है कि केन्या में शुक्रवार से तीन दिनों का शोक मनाया जाएगा। केन्या के रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, जनरल ओगोला 1984 में केन्याई रक्षा बलों में शामिल हुए और केन्या वायु सेना में तैनात होने से पहले 1985 में वो दूसरे लेफ्टिनेंट बने थे। राष्ट्रपति के प्रवक्ता हुसैन मोहम्मद के अनुसार, हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद केन्याई राष्ट्रपति ने नैरोबी में देश की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की एक तत्काल बैठक बुलाई है।

Continue Reading

Trending