Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

बगदाद : आत्मघाती हमलों में 23 की मौत

Published

on

बगदाद : आत्मघाती हमलों में 23 की मौत

Loading

बगदाद : आत्मघाती हमलों में 23 की मौत

बगदाद| इराक की राजधानी बगदाद में गुरुवार को हुए दो आत्मघाती हमलों में कम से कम 23 लोग मारे गए हैं और 73 लोग घायल हुए हैं। समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, पहला हमला सुबह के समय बगदाद के पश्चिमी जिले अल-जदीदा में सिनेमा हॉल के पास भीड़ वाले व्यवसायिक क्षेत्र में हुआ। एक आत्मघाती हमलावर ने कार बम में विस्फोट किया जिसमें 19 लोग मारे गए और 63 घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि दूसरा हमला उत्तरी बगदाद में ताजी क्षेत्र के सैन्य अड्डे के प्रवेश द्वार पर हुआ। आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा दिया जिसमें चार सैनिक मारे गए और दस घायल हो गए।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending