Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

आज़ादी मांगने गए उमर ख़ालिद पर दिल्ली के सबसे महफूज़ इलाके में चली गोली

Published

on

Loading

नई दिल्ली। देश के विवादित छात्र उमर खालिद की मुश्किलें कम होती नज़र नहीं आ रही हैं। जेएनयू के छात्र उमर खालिद पर जानलेवा हमला हुआ है। दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब के बाहर उमर खालिद पर गोली चली है। हादसे के वक्त उमर खालिद के साथ मौजूद ख़ालिद सैफ़ी ने बताया है कि दो राउंड गोली चली थीं।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक उमर ख़ालिद रफ़ी मार्ग पर मौजूद एक चाय की दुकान पर खड़ा था। तभी सफ़ेद कमीज़ पहने एक शख्स आया और उमर को धक्का दिया और उस पर गोली चला दी। धक्का देने के चलते उमर गिर गया और उसे गोली नहीं लगी। ज्वाइंट सीपी अजय चौधरी के मुताबिक जिस जगह पर उमर ख़ालिद पर गोली चलाई गई उस जगह से एक पिस्टल बरामद की गई है और उमर खालिद की मेडिकल जांच कराई जाएगी।

उमर ख़ालिद कांस्टीट्यूशन क्लब में देश में खौफ के खिलाफ़ ‘आज़ादी’ नामक एक कार्यक्रम करने आए थे। कांस्टीट्यूशन क्लब, संसद भवन के पास दिल्ली का सबसे महफूज़ इलाका माना जाता है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending