Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

प्रकृति का भयानक रूप : इंडोनेशिया में आए भूकंप में मरने वालों की संख्या 436 पहुंची

Published

on

Loading

जकार्ता। प्रकृति के दो रूप हैं एक सुहावना और एक भयानक। लेकिन आज-कल पूरे विश्व में प्रकृति कतई सुहावने रूप में नहीं दिख रही हैं। चाहे वो उत्तराखंड में आए दिन हो रहे भूस्खलन हो, केरल की बाढ़ हो या इंडोनेशिया में आया भयानक भूकंप हो।

इंडोनिशया के लोमबोक द्वीप पर पांच अगस्त को आए रिक्टर पैमाने पर 7 की तीव्रता के भूकंप में मृतकों की संख्या बढ़कर 436 हो गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय आपदा राहत एजेंसी(बीएनपीबी) के प्रवक्ता सुतोपो पुर्वो नुग्रोहो ने कहा 436 मृतकों में से 259 की पहचान हो चुकी है।

सुतोपो ने कहा, भूकंप आने के बाद अधिकतर पीड़ितों की मौत मलबे में दबने से हुई। भूकंप से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाके उत्तर लोमबोक में सबसे ज्यादा 374 लोग मारे गए। बीएनपीबी के मुताबिक, भूकंप से 1,353 लोग घायल हो गए और 370,000 विस्थापित हुए हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending