Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

आकाश-श्लोका की शादी में दिख रही मिस्ट्री गर्ल आखिर है कौन, जानकर उड़ जाएंगे होश!

Published

on

Loading

मुंबई। भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता शनिवार को शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी शाही अंदाज में हुई।

सोशल मीडिया पर हर तरफ मुकेश अंबानी फैमिली की तस्वीरें और वीडियोज छाए हुए हैं। इन फोटोज में एक मिस्ट्री गर्ल भी अंबानी परिवार के साथ नजर आ रही है जिसके  बारे में जानने के लिए लोग काफी बेचैन हैं।

आज हम इस मिस्ट्री गर्ल के बारे में पूरी डिटेल ले आए हैं। आकाश-श्लोका की शादी में ऑरेंज लहंगे में दिखने वाली इस मिस्ट्री गर्ल का नाम राधिका मर्चेंट है। राधिका बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं।

राधिका को अनंत की गर्लफ्रेंड बताया जाता है। वे अंबानी परिवार के हर फंक्शन में नजर आती हैं। पिछले साल अफवाह उड़ी थी कि अनंत और राधिका ने सगाई कर ली। हालांकि, बाद में यह खबर झूठी निकली थी। लेकिन लोगों में ये दिलचस्पी है कि आखिर कौन हैं राधिका मर्चेंट ? जानिए मर्चेंट परिवार के बारे में।

16 जनवरी, 1967 में जन्में वीरेन मर्चेंट ADF फूड्स लिमिटेड के नॉन एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। इसके अलावा ‘एन्कोर हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड’ कंपनी के सीईओ और वाइस चेयरमैन भी हैं।

इनका परिवार कच्छी भाटिया परिवार कहलाता है। ये मूलत: कच्छ (गुजरात) के रहने वाले हैं। हालांकि, परिवार अब मुंबई में रहता है। वीरेन के पिता अजित कुमार गोवर्धनदास मर्चेंट (खटाऊ) भी धीरुभाई अंबानी की तरह साधारण ट्रेडर से एक कामयाब बिजनेसमैन बने थे। वीरेन के परिवार में पत्नी शैला, बेटी अंजलि और राधिका है।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending