Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मुकेश अंबानी ने कांग्रेस के लिए कह दी ऐसी बात, जानकर बीजेपी को लग सकता है तगड़ा झटका

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 में सभी राजनीतिक पार्टियां केंद्र की सत्ता में आने के लिए एड़ीचोटी का जोर लगा रही हैं। 3 चरणों की वोटिंग के बाद बाकी बचे 4 चरणों पर पॉलीटिकल पार्टियों की नजर है ऐसे राजनीतिक दलों के सभी बड़े नेता ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं।

जहां एक ओर पीएम मोदी रैलियों और साक्षात्कार के जरिए लोगों को लुभाने की कोशिश में हैं वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राफेल, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे पर मौजूदा सरकार को जमकर घेर रहे हैं।

इस बीच मुकेश अंबानी का एक ऐसी बयान सामने आया है जो बीजेपी को परेशान कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी ने कांग्रेस का समर्थन कर दिया है।

दक्षिण मुंबई से कांग्रेस उम्मीदवार मिलिंद देवड़ा का समर्थन करते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि इस क्षेत्र के लिए मिलिंद सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं।

उन्होंने कहा, ’10 साल तक दक्षिण मुंबई का प्रतिनिधित्व करने के बाद, मेरा मानना है कि मिलिंद को दक्षिण मुंबई निर्वाचन क्षेत्र के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक माहौल का बारीक ज्ञान है। मुंबई में सूक्ष्म-उद्यम और बड़े व्यवसाय दोनों पनप सकते हैं ताकि हमारे प्रतिभाशाली युवा महिलाओं और पुरुषों के लिए आकर्षक, नए रोजगार के अवसर पैदा हो सकें।’

आपको बता दें कि अंबानी ने साल 2014 में भी देवड़ा का समर्थन किया था लेकिन वह चुनाव हार गए थे। अंबानी और देवड़ा परिवार के बीच लंबे समय से संबंध है।

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending