Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

आकाश अंबानी ने भरी महफिल में कर लिया श्लोका के होठों पर किस, शर्मा गई नई दुल्हन

Published

on

Loading

मुंबई। देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी 9 मार्च को श्लोका मेहता के साथ शादी के बंधन में बंध गए। शादी के अगले दिन रिशेप्शन पार्टी रखी गई।

पार्टी में श्लोका गोल्डन गाउन में बला की खूबसूरत नजर आ रही थी वहीं आकाश ब्लैक कलर के सूट में डैशिंग लग रहे थे। दोनों की रिशेप्शन पार्टी के बाद उनका एक इनसाइड वीडियो सामने आया है।

इस वीडियो में आकाश अंबानी, श्लोका के साथ डांस कर रहे हैं। डांस करते-करते आकाश ने श्लोका के साथ लिपलॉक किया। इसे देख पार्टी में मौजूद मेहमान तालियां बजाते हैं। श्लोका भी शर्माई हुई सी नजर आती हैं।

इस रोमांटिक पल के बाद आकाश अपने छोटे भाई अनंत और उनकी गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट को चियर करते हैं। राधिका और अनंत को अक्सर साथ में देखा जाता है।

राधिका अंबानी परिवार के बहुत करीब हैं। खबर आई थी कि अनंत और राधिका की सगाई हो चुकी है। लेकिन रिलायंस के प्रवक्ता ने इस बात को नकार दिया। उन्होंने बताया कि अनंत और राधिका की सगाई अभी नहीं हुई है।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending