Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

चुनावी हार से निराश कार्यकर्ताओं से क्यों अटल ने कहा था- “हम कुकुरमुत्ते नहीं हैं..”

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पूरा देश इस समय शोक की लहर में डूबा है। दिल्ली के AIIMS अस्पताल में गुरूवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का लंबे संघर्ष के बाद निधन हो गया। ‘आज की खबर’ अटल जी को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हैं। अपनी भाषणशैली के लिए प्रसिद्ध अटल जी ने एक बार चुनावी में हार से निराश कार्यकर्ताओं में सिर्फ अपने शब्दों से ही जोश भर दिया था।

चुनावी हार से निराश कार्यकर्ताओं से अटल जी ने कहा था कि, ”भारतीय जनती पार्टी चुनाव में कुकुरमुत्ते की तरह उगने वाली पार्टी नहीं है। ये 365 दिन चलने वाली पार्टी है। हमारी पृष्ठभूमि खुद को तपा कर राष्ट्रसेवा करने वालों की रही है, मानव सेवा करने वालों की रही है। इस सेवा में लोभ और सत्ता मीलों पीछे है। हमारा इतिहास रहा है कि हमने कभी सत्ता के लिए राजनीति नहीं की या कभी ईनाम के लिए कार्य नहीं किए। हम सर्वस्व आहुति देने वालों में से हैं। इस जन्म में ये प्रण लेने वालों में से हैं कि अगला जन्म भी मातृभूमि के ही नाम रहेगा। देश सेवा में सौदेबाज़ी नहीं होती और भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता इस बात से परिचित है। हम असफल हो सकते हैं, पराजित नहीं क्योंकि जिसके साथ राम हैं वो कभी पराजित नहीं हो सकता। हाँ, क्षणिक विफलता से सामना ज़रूर हो सकता है पर अंतिम विजय के नसीबदार हम हीं होंगे। मन, आत्मा और जिह्वा इन सब की शुद्धि से हमें युद्ध लड़ना है, कर्म करना है औऱ फिर विजय का आनंद लेना है।”

इतनी बेबाक तरीके से बात सिर्फ अटल जी ही कह सकते थे। आज अटल जी हमारे बीच नहीं हैं। हम अटल जी के निधन पर उन्हें पुनः अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। सदियां बीत जाएंगी लेकिन अटल जी जैसा जननेता शायद ही कभी पैदा होगा।

नेशनल

इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति ने वापस लिया नामांकन, बीजेपी में होंगे शामिल

Published

on

Loading

इंदौर। लोकसभा चुनाव से पहले ही इंदौर से कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। अक्षय कांति के इस फैसले फैसले से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कलेक्टर कार्यालय में जाकर बीजेपी के उम्मीदवार शंकर लालवानी के सामने उन्होंने अपना पर्चा वापस लिया। इस दौरान बीजेपी के नेता रमेश मेंदोला भी साथ थे। इसके बाद में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और विधायक मेंदोला के साथ भाजपा कार्यालय के लिए रवाना हो गए। माना जा रहा है कि बम भाजपा की सदस्‍यता लेंगे।

इंदौर कैलाश विजयवर्गीय का गढ़ माना जाता है। विजयवर्गीय इंदौर 1 से विधायक हैं। उन्होंने एक्स पर अक्षय कांति बम की तस्वीर के साथ लिखा, ”इंदौर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय कांति बम जी का माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के नेतृत्व में बीजेपी में स्वागत है।”

इसके बाद इंदौर सीट पर अब भाजपा के लिए मैदान लगभग साफ हो गया है, उसके सामने निर्दलीय और अन्य दलों के अलावा कोई प्रत्याशी नहीं बचा। नामांकन वापस लेने के बाद अक्षय कांति बम ने कहा कि जब से उन्होंने नामांकन जमा किया था, तब से ही कांग्रेस की ओर से उन्हें कोई सपोर्ट नहीं मिल रहा था। हालांकि, राजनीतिक गलियारों में यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि फॉर्म भरने के बाद से ही कांग्रेस अक्षय कांति पर दबाव बना रही थी।

Continue Reading

Trending