Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

क्रिकेट खेलने पाकिस्तान जा रहे गांगुली से अटल ने कही थी ये बात…

Published

on

अटल

Loading

नई दिल्ली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार शाम की निधन हो गया। शाम 5 बजकर 5 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 93 साल के थे। उनके निधन के बाद 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। वाजपेयी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वाजपेयी की सादगी के कायल उनके पार्टी के लोग तो थे ही अन्य दलों के लोग भी उनकी जमकर तारीफ करते थे। अटल को क्रिकेट से भी काफी लगाव था। क्रिकेट को लेकर उनका एक किस्सा बहुत मशहूर है।

अटल

भारतीय क्रिकेट टीम की एक तस्वीर वाजपेयी के साथ बेहद मशहूर है। इस तस्वीर में सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, वीरेंद्र सहवाग, राहुल द्रविड़ और आशीष नेहरा अटल के साथ नजर आते हैं। यह तस्वीर भारत के पाकिस्तान दौरे के ठीक पहले की है। 2003-04 के पाकिस्तानी दौरे से पहले दिल्ली में अटल ने मुलाकात कर भारतीय टीम को एक बल्ला उपहार स्वरूप भेंट किया था।

उस समय उन्होंने पूरी टीम को पाकिस्तान में जो करने के लिए कहा था वह आज क्रिकेट डिप्लोमेसी के लिए मील का पत्थर है। अटल ने भारतीय टीम के बड़े खिलाड़ियों से कहा था कि ‘’पाकिस्तान जाकर मैच तो जीतो ही जीतो पर साथ में वहां के लोगों और खिलाड़ियों का दिल भी जीतना। पूरी टीम को मेरी तरफ से शुभकामनाएं।”

तब भी भारतीय टीम ने श्रृंखला जीत कर अटल जी की बात का मान रखा था। 2002 में हुई भारत-पाक श्रृंखला में भी अटल ने पूरी भारतीय टीम से भेंट की थी। ये दिखाता है कि अटल पुरानी टहनियों पर भी नई कोपलें उगानें में माहिर थे। वाजपेयी हर उस खेल से दिल लगा लेते जहां भारत के सम्मान की बात होती…पर इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि इसके पीछे अटल की असली मंशा पाकिस्तान से रिश्ते बेहतर करने की रही।

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending