Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

इंडोनेशिया : भूकंप में ठप रही सुनामी चेतावनी प्रणाली

Published

on

Loading

indonesia-suffers

जकार्ता| इंडोनेशिया के अधिकारियों ने स्वीकार किया है कि हाल में सुमात्रा द्वीप पर आए 7.9 तीव्रता वाले भूकंप के दौरान उन उपकरणों ने काम नहीं किया, जो सुनामी अलर्ट के लिए लगाए गए थे। राष्ट्रीय आपदा शमन एजेंसी के प्रमुख विलेम रमपेंगीलेई ने शुक्रवार को कहा, “क्षतिग्रस्त पूर्व चेतावनी सिस्टम या प्रणाली की मरम्मत की जाएगी और जो सिस्टम टूट गए हैं, उनकी जगह नए लगाए जाएंगे।”

समाचार एजेंसी ‘एफे’ की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को जमीनतल से 10 किलोमीटर की गहराई में भूकंप महसूस किया गया था। इसका केंद्र सुमात्रा द्वीप में पश्चिम में था।अमेरिका भूवैज्ञानिक सेवा(यूएसजीएस) ने बाद में बताया कि भूकंप जमीनतल से 24 किलोमीटर नीचे हुआ था।

इंडोनेशिया के मौसम विज्ञान विभाग ने भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की थी। 6.5 तीव्रता वाले भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी करना एक आम प्रक्रिया है।हालांकि इस दौरान सुनामी की चेतावनी से संबंधित अधिकांश उपकरणों ने काम नहीं किया।अधिकारियों ने कहा कि ऐसी परिस्थिति में सुनामी की चेतावनी वापस लेने में देरी हुई।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में खाई में गिरी बस, 28 की मौत

Published

on

Loading

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बलूचिस्तान में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक बस के खाई में गिर जाने से 28 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बस ग्वादर से क्वेटा जा रही थी। इसी दौरान बस का एक टायर फट गया और अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए बसिमा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। सूत्रों ने कहा, कुछ घायलों की हालत गंभीर है, इसलिए मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।” ।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि इस कठिन समय में हम शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं। प्रधानमंत्री शरीफ और बुगती ने अधिकारियों को घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का भी आदेश दिया है।

सीएम बुगती ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। पाकिस्तान में सड़कों की हालत खराब होने से अक्सर हादसे होते रहते हैं। इसकी मुख्य वजह निवेश की कमी बताई जा रही है।

 

Continue Reading

Trending