Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

जेएनयू विवाद, वेमुला की आत्महत्या छिटपुट घटनाएं नहीं: येचुरी

Published

on

जेएनयू विवाद, वेमुला की आत्महत्या छिटपुट घटनाएं नहीं: येचुरी

Loading

जेएनयू विवाद, वेमुला की आत्महत्या छिटपुट घटनाएं नहीं: येचुरी

नई दिल्ली| मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने गुरुवार को कहा कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के विद्यार्थियों पर पुलिसिया कार्रवाई और दलित छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या की वजह बनी परिस्थितियां छिटपुट घटनाएं नहीं बल्कि देश को हिंदू राष्ट्र में बदलने की एक बड़ी परियोजना का हिस्सा हैं। येचुरी ने यह बात राज्यसभा में विश्वविद्यालयों में मची उथल-पुथल पर चली चर्चा के दौरान कही। उन्होंने कहा, “जेएनयू में जो हुआ, वह केवल एक विवि तक सीमित रहने वाला मामला नहीं है। आपने देखा पुणे, इलाहाबाद, जाधवपुर और अलग-अलग जगहों पर क्या हुआ।”

उन्होंने इन सभी मामलों की जांच के लिए एक गृह या सदन समिति बनाने की मांग की।

येचुरी ने कहा, “आपको आमतौर पर शिक्षा और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक कोशिश दिखेगी, जिसे मैं भारतीय इतिहास की जगह पौराणिक कथाओं और समृद्ध दर्शनशास्त्र की जगह हिंदू धर्मशास्त्र को स्थान देने की कोशिश के रूप में बयां करूंगा। यह चल रही एक बहुत बड़ी परियोजना है।”

उन्होंने कहा, “इस परियोजना पर सरकार की नजर-ए-इनायत है। भारत के धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गणराज्य को एक हिंदू राष्ट्र में बदलने की परियोजना है। यह भारतीय संविधान पर एक हमला है।”

नेशनल

पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर में बोले अमित शाह, पीओके भारत का है और हम इसे लेकर रहेंगे

Published

on

Loading

श्रीरामपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के हुगली के श्रीरामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और ममता बनर्जी, आपको डरना है तो डरते रहिए, ये पीओके भारत का है और हम उसे लेकर रहेंगे।

अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी, कांग्रेस-सिंडिकेट कहती है कि धारा 370 को मत हटाओ। मैंने संसद में पूछा कि क्यों न हटाएं तो उन्होंने कहा कि खून की नदियां बह जाएंगी। 5 साल हो गए खून कि नदियां छोड़ो किसी की कंकड़ चलाने की हिम्मत नहीं है। जब INDI गठबंधन का शासन था तो हमारे कश्मीर में हड़तालें होती थीं। आज पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में हड़ताल होती है। पहले कश्मीर में आजादी के नारे लगते थे, अब पाक अधिकृत कश्मीर में नारेबाजी होती है। राहुल गांधी, आपको डरना है तो डरते रहिए, ममता बनर्जी आपको डरना है तो डरते रहिए लेकिन मैं आज श्रीरामपुर की धरती से कहता हूं कि ये पाक अधिकृत कश्मीर भारत का है और हम उसे लेकर रहेंगे।

अमित शाह ने कहा आने वाले चुनाव में आप सभी वोट डालने वाले हैं। इस चुनाव में एक ओर परिवारवादी पार्टियां हैं जिसमें ममता बनर्जी अपने भतीजे को, शरद पवार अपनी बेटी को, उद्धव ठाकरे अपने बेटे को, स्टालिन अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनिया गांधी, राहुल बाबा को पीएम बनाना चाहती हैं। वहीं दूसरी ओर गरीब चाय वाले के घर में जन्में इस देश के महान नेता नरेन्द्र मोदी जी हैं।

नरेन्द्र मोदी जी ने बंगाल के विकास के लिए ढेर सारे कार्य किए हैं। मैं ममता दीदी से पूछना चाहता हूं कि 10 साल तक आपके लोग सोनिया-मनमोहन सिंह की सरकार में मंत्री रहे, लेकिन सोनिया-मनमोहन सिंह की सरकार ने बंगाल के विकास के लिए क्या किया। उनकी सरकार ने 10 साल में बंगाल के विकास के लिए मात्र 2 लाख करोड़ रुपये दिए। जबकि मोदी जी ने 10 साल में 9 लाख, 25 हजार करोड़ रुपये देने का काम किया।

Continue Reading

Trending