Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

वैश्विक आर्थिक संकट अब रोजमर्रा की बात : जेटली

Published

on

Loading

नई दिल्ली| केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को यहां विज्ञान भवन में केंद्र सरकार के स्टार्ट-अप इंडिया कार्यक्रम की लॉन्चिग के अवसर पर कहा कि पहले वैश्विक आर्थिक संकट दशक में एक बार आता था, लेकिन अब ऐसे संकट सामान्य और रोजमर्रा की बात हो चुके हैं। जेटली ने कहा, “पहले जहां एक दशक में एक बार ही ऐसे संकट की स्थिति पैदा होती थी, वहीं अब यह दिन में दो बार भी हो सकता है। देश के एक हिस्से में चीनी मुद्रा में गिरावट से संकट आ सकता है तो दूसरे हिस्से में तेल की कीमतों में गिरावट के कारण ऐसा हो सकता है।”

जेटली ने कहा, “कोई भी यह अनुमान नहीं लगा सकता कि सालभर वैश्विक आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी।” जेटली ने कहा कि लगातार दो कमजोर मानसूनों और निजी क्षेत्र द्वारा कम निवेश जैसी चुनौतियों के कारण देश सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनने का पूरा लाभ नहीं उठा पाया।

उन्होंने कहा, “इन स्थितियों में उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए सरकार को नई योजनाओं की खोज करनी पड़ी। इसी क्रम में आबादी के 25 प्रतिशत निचले तबके को ध्यान में रखते हुए हमने ‘मुद्रा’ योजना शुरू की, ताकि वे निजी और सार्वजनिक दोनों क्षेत्रों से ऋण ले पाएं।”

जेटली ने कहा कि अब तक मुद्रा योजना के तहत 1.73 करोड़ लोग ऋण ले चुके हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि स्टैंड अप इंडिया योजना के तहत बैंक की हरेक शाखा एक महिला उद्यमी और एक अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति श्रेणियों के एक व्यक्ति को अपनाएगा।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending