Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

दिल्ली में दिवाली पर आग संबंधी 290 दुर्घटनाएं

Published

on

Loading

नई दिल्ली| दिल्ली में दिवाली पर आग से संबंधित कुल 290 दुर्घटनाएं हुईं। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने आईएनएस को बताया, “दिवाली पर आग से संबंधित 290 दुर्घटनाएं हुईं। सभी घटनाएं छोटी-मोटी थीं। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।”

पिछले साल दिवाली पर आग से संबंधित 293 दुर्घटनाओं की कॉल आई थी।

डीएफएस ने दिल्ली के 20 संवेदनशील स्थानों पर दमकल की गाड़ियां तैनात की थी। इसमें भीड़भाड़ वाले क्षेत्र और बाजार शामिल थे।

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending