Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

इस दुर्गा पूजा यमुना कम प्रदूषित होगी

Published

on

Loading

नई दिल्ली| इस बार दुर्गा पूजा के अवसर पर यमुना कम प्रदूषित होगी। दिल्ली की पूजा समीतियों ने इस बात का खास ख्याल रखा है कि देवी दुर्गा की मूर्तियां पर्यावरण अनुकूल सामग्री से बनाई गई हों। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेश पर की गई पहल के अनुसार, गैर जैव निम्नीकरणीय सामग्री से निर्मित मूर्तियों को विसर्जित करने पर रोक लगा दी गई है।

दुर्गा पूजा समीतियों का कहना है कि उन्हें एनजीटी के इस आदेश की जानकारी है। दिल्ली के सीआर पार्क मेला मैदान दुर्गा पूजा समिति के सचिव शेखर गुहा ने बताया कि हमारी मूर्तियां प्रकृतिक रंगों से निर्मित हैं जो कि पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं पहुंचातीं। गुहा ने कहा कि पूजा समीतियों ने मूर्तिकारों को मूर्तियां निर्मित करने के लिए रसायनों, पेंट, ग्लिटर और प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने का निर्देश दिया है, क्योंकि ये चीजें पानी में घुलनशील नहीं होतीं।

एनजीटी ने सितंबर में गैर जैव निम्नीकरणीय सामग्री से निर्मित मूर्तियों के विसर्जन पर रोक लगा दी थी। गुहा ने कहा कुछ आयोजकों ने छोटी मूर्तियों के विसर्जन के लिए पंडालों के नजदीक ही छोटे तालाब निर्मित किए हैं। दक्षिण दिल्ली दुर्गा पूजा संयुक्त जुलूस समीति के उपाध्यक्ष प्रदीप मजूमदार ने बताया कि एनजीटी के आदेश के अनुसार, यमुना के कालिंदी कुंज घाट के साथ क्रेनें लगाई जाएंगी, ताकि विसर्जन के तुरंत बाद ही मूर्तियों को निकाला जा सके।

दिल्ली शहर में बंगाली समुदाय की बड़ी आबादी भी रहती है। यहां हर वर्ष सैकड़ों जगह दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है और हर वर्ष यमुना में हजारों की संख्या में मूर्तियां विसर्जित की जाती हैं। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी का कहना है कि “दुर्गा पूजा के कारण यमुना में प्रदूषण का स्तर न बढ़े, इसके लिए हम पर्याप्त उपाय कर रहे हैं।

 

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending