Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उत्तर प्रदेश में तापमान में मामूली गिरावट

Published

on

Loading

लखनऊ| उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के अधिकांश जिलों में मंगलवार सुबह हल्की धूप रही, जिससे तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और गिरावट आने के आसार जताए हैं। उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। धूप चटख होगी। दिन के अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने का अनुमान है। सुबह में वातावरण में आर्द्रता का स्तर 65 फीसदी दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

लखनऊ के अलावा वाराणसी में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, गोरखपुर में 21 डिग्री, कानपुर में 22 डिग्री, झांसी में 23 डिग्री और इलाहाबाद में 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending