Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कश्मीर के शोपियां जिले में आईईडी विस्फोट

Published

on

Loading

श्रीनगर| जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में सोमवार को सड़क पर इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विस्फोट हुआ। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने या किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस हमले में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

राज्य के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद को सोमवार को शोपियां में एक लघु प्रशासनिक परिसर का उद्घाटन करना था, लेकिन कश्मीर घाटी में जारी बंद के कारण इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया। कश्मीर के उधमपुर जिले में शुक्रवार को हुए एक ट्रक हमले में अनंतनाग जिले के दो निवासी घायल हुए, जिसके विरोध में अलगाववादियों ने घाटी में बंद का आह्वान किया है। हमले में घायल हुए जाहिद रसूल भट (16) और शौकत अहमद डार (35) का नई दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज हो रहा है। उनके इलाज के खर्च की सारी जिम्मेदारी सरकार ने उठाई है।

 

नेशनल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, कहा- 77 साल का हो गया हूं, ये मेरा आखिरी चुनाव

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह उनका आखिरी चुनाव है। उन्होंने कहा कि नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं 77 साल का हो गया हूं। 82 की उम्र में कौन चुनाव लड़ेगा। इसलिए नए लोगों को मौक़ा देना चाहिए।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चचौरा में मतदान केंद्र संख्या 24 पर मशीन कहती है कि 50 वोट डाले गए हैं, जबकि वहां सिर्फ 11 वोट डाले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 100 मीटर के दायरे से बाहर धकेला जा रहा है। भाजपा नेता 100 मीटर के दायरे में हैं और भगवान राम के बैनर और पोस्टर के साथ हैं। कांग्रेस नेता पंकज यादव पुलिस स्टेशन में हैं, लेकिन आपराधिक प्रवृत्ति वाले भाजपा के लोग खुले घूम रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मध्य प्रदेश की 9 सीट पर वोटिंग हो रही है। इन्हीं में एक सीट राजगढ़ भी है जो दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है।

Continue Reading

Trending