Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

ट्रैफिक के बीच सड़क पर अचानक उतर गया प्लेन, वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश

Published

on

Loading

नई दिल्ली। एक बिजी सड़क पर अचानक एक विमान लैंड कर गया। सुनने में ये किसी फिल्म का सीन लग रहा होगा लेकिन मामला फिल्मी नहीं बल्कि रियल है।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यस्त सड़क पर अचानक एक विमान आ जाता है कारों के बीच अपनी जगह बनाते हुए पायलट प्लेन लैंड करा देता है। ये हैरतअंगेज मामला वॉशिंगटन के पीयर्स काउंटी का है।

उसी वक्त सड़क से गुजर रहे एक पुलिस अधिकारी की कार में लगे कैमरे में घटना रिकॉर्ड हो गई। बताया जाता है कि विमान के फ्यूल सिस्टम में कुछ दिक्कत सामने आने के बाद प्लेन की आपात लैंडिंग करनी पड़ी।

सड़क पर प्लेन लैंड करने के बावजूद किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। खबरों के मुताबिक, यह एक सिंगल प्रोपेलर KR2 विमान था। सोशल मीडिया पर इमरजेंसी लैंडिंग का वीडियो देखकर कई लोगों ने हैरानी भरी प्रतिक्रिया दी।

अमेरिकी सुरक्षा अधिकारी जोहना बेटिस्टे ने ट्विटर पर घटना का वीडियो शेयर किया। उन्होंने लिखा कि सुबह 8 बजकर 15 मिनट पर यह आपात लैंडिंग की गई।

सड़क पर प्लेन लैंड करने के बाद पायलट ने खुद हाथों से खींचकर प्लेन को सड़क से बाहर किया। इस दौरान पुलिस अधिकारी ने भी उन्हें मदद की। उन्होंने ट्रैफिक को स्लो करने में भी मदद की, लेकिन उन्हें पहले से विमान के उतरने की कोई जानकारी नहीं थी।

 

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending