Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

श्रीलंका में चीन पोषित परियोजना पर फिर से काम शुरू होने के संकेत

Published

on

Loading

कोलंबो। श्रीलंका ने चीन पोषित बंदरगाह शहर परियोजना पर फिर से काम शुरू करने के संकेत दिए हैं। देश के नए मंत्रिमंडल ने इससे संबंधित समझौते की समीक्षा के लिए एक नई समिति नियुक्त करने पर सहमति दे दी है ताकि निर्माण कार्य फिर से शुरू हो सकें।  चाइना कम्युनिकेशंस कंस्ट्रक्शन लि. (सीसीसीसी) कंपनी इस 1.4 अरब डॉलर की कोलंबो बंदरगाह परियोजना को आर्थिक मदद दे रही है| परियोजना के कुछ पहलुओं पर संशय के बाद मैत्रिपाला सिरिसेना की सरकार ने मार्च 2015 में इसे रद्द कर दिया था।

इस परियोजना के तहत निर्माण पिछले साल सितंबर में तत्कालीन महिंदा राजपक्षे सरकार के समय शुरू हुआ था। हालांकि, मंत्रिमंडल के प्रवक्ता रजीता सेनारत्ने ने यहां संवाददाताओं को बताया कि बंदरगाह एवं जहाजरानी मंत्री अर्जुन रणतुंगा की अनुशंसा के बाद मंत्रिमंडल ने परियोजना से जुड़े इन पहलुओं की समीक्षा के लिए एक नई समिति नियुक्त करने पर सहमति जताई, ताकि परियोजना जारी रह सके।सेनारत्ने ने कहा हम इन मुद्दों को सुलझाना चाहते हैं ताकि हम इस परियोजना को जारी रख सकें। हमें उम्मीद है कि हम अगले छह महीनों में इन मुद्दों को सुलझा लेंगे।

 

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending