Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

पटना : अपराधियों ने एएसपी और उनके अंगरक्षक को गोली मारी

Published

on

Loading

पटना| पटना के फुलवारीशरीफ के सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राकेश कुमार और उनके अंगरक्षक सुरेश कुमार को गुरुवार देर रात करीब 12 बजे अपराधियों ने गोली मार दी और फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, वाहन जांच अभियान के दौरान कोतवाली थाना से कुछ ही दूरी पर अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। गोली लगने से एएसपी राकेश कुमार और सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों को तत्काल पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में भर्ती कराया गया, जहां एएसपी की हालत खतरे से बाहर है और अंगरक्षक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया एएसपी ने एक बाइक पर सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया। लेकिन दोनों युवक रुकने की बजाय तेजी से भागने लगे। इस पर एएसपी ने उनका पीछा किया। बाइक सवारों ने खुद को घिरते हुए देख ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास वैभव ने बताया पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पटना के पुलिस महानिदेशक पी़ क़े ठाकुर ने भी अस्पताल पहुंचकर एएसपी का हालचाल जाना। वैभव ने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending