Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

तिआनजिन विस्फोट : 8 लापता लोगों के जीवित होने की संभावना नहीं

Published

on

Loading

तिआनजिन। चीन के तिआनजिन के गोदाम में हुए विस्फोटों में लापता आठ लोगों का अब भी कुछ पता नहीं चला है। तिआनजिन प्रशासन ने शुक्रवार को घोषणा कि अब इन लोगों के जीवित होने की संभावनाएं नहीं हैं। उल्लेखनीय है कि तिआनजिन के एक गोदाम में लगभग एक महीने पहले दो विस्फोट हुए थे, जिसमें 165 लोगों की मौत हो गई थी।

तिआनजिन नगरपालिक प्रशासन के सूचना कार्यालय ने कहा कि लापता लोगों के परिजनों द्वारा याचिकाएं दायर करने के बाद जिला अदालतें इन लोगों को मृत घोषित कर देंगी। तिआनजिन के गोदाम में 12 अगस्त की रात लगभग 11.30 बजे दो विस्फोट हुए थे। इस गोदाम में भारी मात्रा में टॉक्सिक रसायन रखा हुआ था। इन विस्फोटों में कुल 165 लोगों की मौत हुई थी, जिसमें 99 दमकलकर्मी और 11 पुलिसकर्मी शामिल हैं। दमकलकर्मियों सहित अब भी आठ लोग लापता हैं। हजारों की संख्या में घायल लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। बिन्हाई न्यू एरिया के नागरिक मामलों का विभाग इन विस्फोटों में मारे गए दमकलकर्मियों को सम्मानित करेगा।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तानी सेना में अल्पसंख्यक समुदाय की महिला बनी वन स्टार जनरल, पीएम शाहबाज ने दी बधाई

Published

on

Loading

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी सेना में एक ईसाई महिला को ब्रिगेडियर के पद पर प्रमोट किया गया है। वह अल्पसंख्यक समुदाय से वन स्टार जनरल रैंक तक पहुंचने वाली पहली महिला बन गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सेना चिकित्सा कोर में सेवारत हेलेन मैरी रॉबर्ट्स उन अधिकारियों में शामिल हैं, जिन्हें चयन बोर्ड ने ब्रिगेडियर और पूर्ण कर्नल के रूप में पदोन्नत किया।

द न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, हेलेन की कामयाबी इस लिहाज से भी अहम है क्योंकि बीते साल रावलपिंडी के क्राइस्ट चर्च में क्रिसमस समारोह के दौरान पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर पहुंचे थे। इस दौरान मुनीर ने पाकिस्तान के विकास में ईसाई समुदाय की भूमिका की सराहना की। मुनीर ने ईसाई समुदाय के लिए गहरा सम्मान व्यक्त करते हुए अंतर-धार्मिक सद्भाव को बढ़ावा देने के महत्व को रेखांकित किया था।

हेलेन रॉबर्ट्स को आर्मी मेडिकल कोर में ब्रिगेडियर के पद पर पदोन्नति के लिए पाकिस्तान के प्रधान मंत्री मुहम्मद शहबाज शरीफ ने बधाई दी है। शरीफ ने कहा, ‘पाकिस्तानी ईसाई समुदाय की सदस्य ब्रिगेडियर रॉबर्ट्स ने यह प्रतिष्ठित रैंक हासिल करने वाली अल्पसंख्यक पृष्ठभूमि से पहली महिला बनकर इतिहास रच दिया है। पूरे देश को ब्रिगेडियर रॉबर्ट्स और उनके जैसी अल्पसंख्यक समुदाय की हजारों मेहनती महिलाओं पर गर्व है, जो विशिष्टता के साथ देश की सेवा कर रही हैं।’

पाकिस्तान के दूसरे भी कई नेताओं ने ब्रिगेडियर रॉबर्ट्स की कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए की है। सोशल यूजर्स ने कहा कि हेलेन की सफलता दिखाती है कि पाकिस्तानी महिलाएं किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल कर सकती हैं और किसी से पीछे नहीं हैं।

 

Continue Reading

Trending