Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

तिआनजिन विस्फोट में मृतकों की संख्या 139 हुई

Published

on

Loading

तिआनजिन। चीन के तिआनजिन में हुए भीषण विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 139 हो गई है, जबकि 34 लोग अभी भी लापता हैं। बचाव अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। मंगलवार को 135 लोगों के मारे जाने व 38 अन्य के लापता होने की घोषणा की गई थी। बुधवार को लापता चार लोगों के मारे जाने की पुष्टि की गई।

84 दमकलकर्मियों, आठ पुलिसकर्मियों तथा 47 अन्य सहित सभी मृतकों की पहचान हो गई है। लापता लोगों में 20 दमकलकर्मी, तीन पुलिसकर्मी तथा 11 अन्य शामिल हैं। हादसे में घायल 527 लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें 34 की हालत गंभीर है। हादसे में घायल कुल 272 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उल्लेखनीय है कि चीन के तिआनजिन में खतरनाक रसायनों के एक गोदाम में 12 अगस्त को रात 11.30 बजे के आसपास दोहरा विस्फोट हुआ था। गोदाम में 700 टन सोडियम सायनाइड जैसे खतरनाक रसायन का भी भंडारण किया गया था।

कर्मी विस्फोट स्थल की सफाई के काम में लगे हैं, जबकि जांचकर्ता घटना के कारणों की जांच में लगे हैं। पर्यावरण निगरानी समूह ने मंगलवार की अपनी रपट में विस्फोट स्थल के आसपास वायु में प्रदूषकों की अत्यधिक मात्रा में उपस्थिति से इंकार किया। वहीं अपवर्जन क्षेत्र के अंदर स्थापित छह निगरानी केंद्रों में हालांकि पानी के नमूनों में सायनाइड का स्तर अधिक होने का पता चला है। निगरानी केंद्र ने एक जगह पर आधिकारिक स्तर से 32 गुना अधिक सायनाइड होने की जानकारी दी है। इसके अलावा, दो निगरानी केंद्रों ने समुद्री जल में सायानाइड होने की जानकारी दी है, लेकिन उसका स्तर सुरक्षित है। विस्फोट स्थल के निकट भूजल में सायनाइड नहीं होने की पुष्टि हुई है।

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending