Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

ट्विटर पर करण के 50 लाख फॉलोअर्स

Published

on

Loading

लोकप्रिय माइक्रोब्लॉगिग साइट ट्विटर पर फिल्मकार करण जौहर के ‘फॉलोअर्स’ की संख्या 50 लाख हो गई है। उन्होंने उन पर ‘नजर-ए-इनायत’ करने के लिए प्रशंसकों को धन्यवाद दिया है। करण ने रविवार को ट्विटर पर लिखा, “दिल से बहुत बहुत शुक्रिया। अभी अहसास हुआ कि मैंने 50 लाख फॉलोअर्स होने का आंकड़ा छू लिया है। नजर-ए-इनायत के लिए आपका शुक्रिया। मेरी ओर से ढेर सारा प्यारा।”

करण के फालोअर्स की फेहरिस्त में अमिताभ बच्चन, ऋतिक रोशन, श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित और जूही चावला शामिल हैं।

करण ट्विटर पर इस्तेमाल अपनी फिल्मों से संबंधित सूचनाएं देने, हस्तियों को खास मौकों पर बधाई देने और विविध मसलों पर अपनी राय देने के लिए करते हैं।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending