Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

हरियाणा : साहसी बहनें होंगी सम्मानित, तीनों आरोपी गए जेल

Published

on

Loading

चंडीगढ़| हरियाणा के रोहतक जिले में राज्य परिवहन निगम की चलती बस में मनचलों को सबक सिखाने वाली दो बहनों को प्रदेश सरकार सम्मानित करेगी। इस बीच एक अदालत ने तीनों आरोपियों को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने घोषणा की कि साहसी बहनों पूजा और आरती को गणतंत्र दिवस पर नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस बीच खबरें हैं कि जिस बस में पूजा और आरती सफर कर रही थीं, उसके चालक और परिचालक को लड़कियों को मदद न करने, पुलिस को सूचित न करने और घटना को रोकने की कोशिश न करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

आरोपियों को रोहतक की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस महानिदेशक और परिवहन विभाग को निर्देश दिया गया है कि हरियाणा रोडवेज की बसों में यात्रियों विशेषकर महिला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। बस चालकों और परिचालकों को भी निर्देश दिया गया है कि इस तरह की घटना दोबारा न हो। शुरुआत में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई से कतरा रही हरियाणा पुलिस ने इस घटना के मीडिया में सुर्खियां बनने पर तीनों मनचलों दीपक, मोहित और कुलदीप को रविवार शाम गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ छेड़छाड़ और प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया है।

शुक्रवार को चलती बस में हुई इस घटना में छेड़छाड़ से तंग आकर दोनों बहनों ने मनचलों को बेल्ट, हाथों और पैरों से पिटाई कर दी। जबकि बस में सवार अन्य लोग मूकदर्शक बने देखते रहे। पुलिस के मुताबिक राज्य परिवहन की इस बस में सवार एक महिला यात्री ने इस पूरे प्रकरण की वीडियो बनाई थी जिससे यह मामला प्रकाश में आया।

आरती और पूजा ने कहा, “चलती बस में जब उनसे छेड़छाड़ किया जा रहा था तब न तो किसी यात्री बल्कि चालक, परिचालक ने भी मदद के लिए कदम आगे नहीं बढ़ाया। युवकों ने हमें धक्का दिया और यहां तक कि बस से बाहर धक्का देने की कोशिश की।” लड़कियों के पिता ने कहा कि पुलिस अधिकारी उन पर समझौता करने का दबाव बना रहे हैं।

लड़कियों ने कहा कि युवक चुंबन लेने की हरकत कर रहे थे, उनकी तरफ पर्चे फेके जा रहे थे जिसमें युवकों के मोबाइल नंबर थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो युवकों ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। एक यात्री महिला ने भी इसका विरोध किया लेकिन युवकों ने उन्हें भी प्रताड़ित किया। बहनों ने कहा कि कुछ दूर चलने के बाद बस रुक गई और युवकों ने उन पर हमला कर दिया और बस से धक्का देकर बाहर निकालने लगे। इस दौरान एक बहन खेत में जा गिरी जबकि दूसरी सड़क पर। इस पर एक बहन ने ईंट से हमला कर दिया। इसके बाद हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए।

लड़कियों ने पुलिस और महिला हेल्पलाइन पर फोन मिलाया लेकिन उन्हें कोई मदद नहीं मिली। आरती ने कहा कि हेल्पलाइन पर फोन उठाने वाले ने कहा कि वे उन्हें दो मिनट में फोन करेंगे लेकिन न तो फोन आया और न ही कोई मदद मिली। उल्लेखनीय है कि रोहतक शहर में ही दो किशोरियों ने छेड़छाड़ से तंग आकर इसी साल अगस्त में आत्महत्या कर ली थी।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending