Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

…बस एक रिप्लाई और दोस्त बन गए ऋतिक रोशन और सबा, सुर्खियों में है दोनों का रिलेशनशिप

Published

on

Loading

मुंबई। “कहो न प्यार है, कहा न प्यार है” कुछ ऐसे ही ह्रितिक रोशन और सबा आज़ाद अपने प्यार को दुनिया के सामने दिखा रहे हैं। पैपराज़ी की अटेंशन के साथ-साथ ये नई जोड़ी खूब सुर्खियां बटोर रही है। ह्रितिक और सबा अक्सर लंच डेट और डिनर डेट करते नज़र आते हैं।

पहले ये खबर आई थी कि दोनों एक डेटिंग ऐप पर मिले थे लेकिन नई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की दोस्ती की शुरुआत ट्विटर से हुई थी। बता दें कि सबा खुद एक बॉलीवुड एक्ट्रेस , थियेटर निर्देशक और म्यूजिशियन हैं। दोनों एक दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं। सबा की पर्सनालिटी बेहद अलग और मज़ाकिया है।

लाइफ को लेकर एक सामान्य एप्रोच ही दोनों को एक दूसरे के साथ जोड़ती है। हाल ही में सबा ह्रितिक की फैमिली के साथ क़्वालिटी टाइम स्पेंड करती नज़र आई थीं। रोशन फैमिली के साथ उनकी ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीर में दोनों बेहद खुश नज़र आ रहे हैं।

BT की एक रिपोर्ट की मानें तो दोनों पिछले 2-3 महीनो से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। ह्रितिक ने सबा और एक रैपर का वीडियो शेयर किया था जिसके बाद सबा ने उन्हें थैंक्यू बोला था बस इसी के बाद दोनों के बीच बातों का सिलसिला शुरू हो गया और दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। दोनों के बीच क्या रिश्ता है ये तो कोई नहीं जानता पर इसमें कोई शक नहीं कि दोनों साथ में बेहद अच्छे लगते हैं।

Edited by: Saniya Parveen

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending