Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

भाजपा के बार-बार यू-टर्न पर कांग्रेस का हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली| कांग्रेस ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पर आरोप लगाया कि वह छह महीने के दौरान बार-बार अपने रुख से पलट रही है। कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने 25 यू-टर्न को गिनाते हुए एक पुस्तिका जारी की। कांग्रेस ने कहा है कि इन 25 मुद्दों पर भाजपा सरकार ने पलटी मारी है, जबकि विपक्ष में रहने के दौरान इन मुद्दों पर भाजपा का रुख ठीक आज के विपरीत था।

माकन ने कहा, “इस सरकार ने लगभग 180 दिनों के दौरान 25 यू-टर्न लिए हैं। यानी प्रत्येक सात-आठ दिनों में एक यू-टर्न।”

माकन ने कहा कि सरकार ने जिन मुद्दों पर अपने रुख बदले हैं, उनमें काला धन और बांग्लादेश भूमि समझौता शामिल हैं।

माकन ने कहा, “पुस्तिका की छपाई के दौरान सरकार ने तीन यू-टर्न लिए हैं, लिहाजा उन्हें इसमें शामिल नहीं किया जा सका है।”

माकन ने कहा कि भाजपा ने सिर्फ सत्ता हासिल करने के इरादे से जनता को मूर्ख बनाया है।

उन्होंने कहा, “वे सिर्फ सत्ता पर कब्जा करना चाहते थे, भले ही इसके लिए मतदाताओं को मूर्ख बनाना पड़े। उन्होंने इस देश की जनता को भ्रमित किया। यह सरकार यू-टर्न सरकार के रूप में जानी जाएगी।”

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending