Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

लीबिया में 4 भारतीय अगवा

Published

on

Loading

नई दिल्ली| लीबिया के सिर्ते शहर से चार भारतीयों को अगवा कर लिया गया है, जिनके बारे में केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि वह उन्हें मुक्त कराने की कोशिश कर रही है। लीबिया के सिर्ते से अगवा चार भारतीयों में से तीन वहां व्याख्याता के पद पर कार्यरत थे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि त्रिपोली स्थित भारतीय दूतावास को गुरुवार रात 11 बजे सूचना मिली कि त्रिपोली और ट्युनिश के जरिये भारत लौट रहे नागरिकों को सिर्ते से 50 किलोमीटर दूर जांच चौकी पर कब्जे में लिया गया है।एक बयान के मुताबिक, उन्होंने कहा कि इनमें से दो हैदराबाद, एक रायचूर और एक बेंगलुरू के निवासी हैं। सभी पुरुष हैं।

इनमें से तीन सिर्ते विश्वविद्यालय में व्याख्याता थे और एक विश्वविद्यालय की जुफ्रा शाखा में कार्यरत थे।स्वरूप ने बताया कि मंत्रालय त्रिपोली स्थित अपने दूतावास के जरिये घटना का और ब्यौरा लेने की कोशिश कर रहा है।

उन्होंने कहा, “ज्ञात सूचना के अनुसार, सभी चार भारतीय नागरिकों को सिर्ते शहर लाया गया है। हम उनके परिवार वालों से नियमित संपर्क में हैं और उनकी बेहतरी तथा जल्द से जल्द रिहाई के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।”सूत्रों ने बताया कि उन्हें छोड़ने के लिए कोई फिरौती नहीं मांगी गई है।आशंका जताई जा रही है कि इन्हें इस्लामिक स्टेट ने अगवा किया है।

इससे पहले जून 2014 में इराक के मोसुल से 39 भारतीय नागरिकों को अगवा कर लिया गया था, जिनका अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। उन्हें इस्लामिक स्टेट ने अगवा किया। सरकार का कहना है कि सभी जिंदा हैं। ये सभी श्रमिक हैं तथा अधिकांश पंजाब के रहने वाले हैं।भारत सरकार ने पिछले साल दिशानिर्देश जारी कर भारतीय नागरिकों को लीबिया छोड़ने को कहा था।

 

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending