Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

छत्तीसगढ़ : मुठभेड़ में नक्सली नेता फूल सिंह ढेर

Published

on

रायपुर,छत्तीसगढ़,नक्सल प्रभावित बस्तर इलाके,मुठभेड़,आईजी एस.आर.पी. कल्लूरी

Loading

रायपुर | छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर इलाके के कोंडागांव जिले में गुरुवार रात मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक नक्सली नेता को मार गिराया। मारा गया नक्सली नेता फूल सिंह वरदा और धनौरा दलम का कमांडर था। इस दौरान एक अन्य नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

बस्तर के आईजी एस.आर.पी. कल्लूरी ने बताया कि गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात कोनगुड़ गांव में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में नक्सली कमांडर फूलसिंह मारा गया। उसके पास से दो हैंड ग्रेनेड और नक्सली साहित्य बरामद किए गए हैं। फूलसिंह कई बड़ी वारदातों में शामिल था। पुलिस ने उसका शव बरामद कर लिया है।

उत्तर प्रदेश

नोएडा: गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी की पानी की टंकी में मिली महिला का लाश, पुलिस को पति पर हत्या का शक

Published

on

Loading

नोएडा उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध नगर विश्‍वविद्यालय की पानी की टंकी में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है। शुरुआती जानकारी से पता चला है कि महिला का पति फरार है, जो विश्‍वविद्यालय के बगल में ही बने सरकारी अस्पताल जिम्स का कर्मचारी बताया जा रहा है। पुलिस को संदेह है कि पति ने ही पत्नी को मौत के घाट उतारा है।

कोतवाली ईकोटेक-1 क्षेत्र के गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय परिसर में राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के कर्मचारियों का स्टाफ क्वार्टर है। उसी में रहने वाले ड्राइवर की पत्नी का शव मिला है। सोमवार देर रात करीब 11 बजे के आस-पास बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर बनी सीमेंट की पानी की टंकी के अंदर मिला है। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि दो महीने पहले ही दंपती यहां पर रहने के लिए आए थे। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या करने के बाद शव को पानी की टंकी में फेंक दिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड आर्डर) शिवहरि मीणा ने बताया कि गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय की छत पर बने सीमेंटेड पानी के टैंक एक महिला का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। महिला का पति विश्वविद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। पड़ोसियों ने बताया कि रात में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। वे अक्सर आपस में झगड़ते रहते थे। महिला का पति मौके से फरार है।

Continue Reading

Trending