Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

EC की PC आज, गुजरात हिमाचल में चुनाव का हो सकता है एलान

Published

on

Election

Loading

नई दिल्ली। चुनाव आयोग (EC)  ने आज दोपहर 3 बजे चुनाव आयोग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनाव का बिगुल आज बज सकता है। माना जा रहा है EC (election commission) दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है।

गुजरात में आमतौर पर दो चरणों चुनाव होते रहे हैं, जबकि हिमाचल में एक ही राउंड में मतदान होने की परंपरा रही है। उम्मीद है कि EC की ओर से यही शेड्यूल इस बार भी रह सकता है। 2017 के विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश में 24 नवंबर को एक ही राउंड में मतदान हुआ था, जबकि गुजरात में 10 और 14 दिसंबर को वोटिंग हुई थी। 18 दिसंबर को नतीजे आए थे। कुछ ऐसा ही शेड्यूल इस बार भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें

कश्मीर समस्या के लिए नेहरू जिम्मेदार, मोदी सरकार ने किया समाधान: अमित शाह

SBM के बाद JJM ने की भारत में शिशुओं की जान बचाने में मदद: प्रो. क्रेमर

दोनों ही राज्यों में फिलहाल भाजपा की सरकार है और उसके लिए वापसी करने की चुनौती होगी। गुजरात में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी भी मजबूती से ताल ठोक रही है। कांग्रेस गुजरात में अब तक सुस्त ही नजर आई है, लेकिन उसका बड़ा वोट बैंक रहा है।

गुजरात में पहली बार होगा त्रिकोणीय मुकाबला

इस बार गुजरात में पहली बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है। हिमाचल प्रदेश में भी आम आदमी पार्टी दांव आजमा रही है। हालांकि यहां कांग्रेस गुजरात के मुकाबले थोड़ा मजबूत स्थिति में है।

हिमाचल प्रदेश में हर 5 साल पर सरकार बदलने की परंपरा रही है, लेकिन भाजपा इस बार मजबूती के साथ मिशन रिपीट पर काम कर रही है। हिमाचल और गुजरात दोनों ही राज्यों में भाजपा के शीर्ष नेता बीते एक महीने से लगातार दौरे कर रहे हैं। खासतौर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने गृह राज्य गुजरात और हिमाचल के कई दौरे किए हैं और कई बड़ी योजनाओं का ऐलान किया है।

election commission, election commission PC, election commission of india, election commission of india news, latest news,

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending