Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

चुनाव आयोग ने किया पश्चिम बंगाल-उत्तराखंड के उपचुनाव का ऐलान, इस दिन होगी वोटिंग

Published

on

Loading

नई दिल्ली। हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद शुक्रवार को चुनाव आयोग ने उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल विधानसभा की सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी है।

दोनों राज्यों में यह चुनाव 25 नवंबर को होंगे जबकि इनके परिणाम 28 नवंबर को आएंगे। उत्तराखंड में पिथौरागढ़ सीट पर उपचुनाव होने हैं वहीं पश्चिम बंगाल की करीमपुर, कलियागंज और खड़गपुर सदर सीटें पर दोबारा चुनाव होंगे।

बता दें कि राज्य सरकारों के अनुरोध पर इन दोनों राज्यों में उपचुनाव नहीं कराए गए थे। दरअसल, उत्तराखंड में स्थानीय निकाय चुनाव और पश्चिम बंगाल सरकार में दुर्गा पूजा उत्सव का हवाला दिए जाने के कारण उपचुनावों को टाल दिया गया था।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending