Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

लोकसभा चुनाव 2019: सोशल मीडिया पर भूल से भी न फैलाएं अफवाह, वरना आयोग करेगा ये सख्त कार्रवाई!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में बहुत कम दिन बचे होने के चलते सोशल मीडिया पर चलने वाले राजनैतिक अभियानों की गति में तेज़ी आई है।

जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर फ़र्ज़ी ख़बरों और गलत जानकारियों का सिलसिला शुरू हो गया है। इन अवैध गतिविधियों पर चुनाव आयोग इस बार काफी सख्त नजर आ रहा है।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने रविवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह साफ कर दिया कि जो भी इस तरह की गतिविधियों में शामिल होगा उसके खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त एक्शन लिया जाएगा।

रविवार को लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने  बताया कि इस चुनाव में हिस्सा लेने वाले सभी उम्मीदवारों को अपने सोशल मीडिया अकांउट की जानकारी आयोग को देनी होगी।

चुनाव में सोशल मीडिया के दुरुपयोग को रोकने के लिए आयोग ने लोकसभा चुनाव में पहली बार यह कदम उठाया है। इससे पहले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भी यह व्यवस्था की गयी थी।

चुनाव आयोग का कहना है की लोकसभा चुनाव पारदर्शी और निष्पक्ष रूप से सुनिश्चित करवाने के लिए आयोग यह सख्त प्रावधान लाया है।

जिनके तहत उम्मीदवारों को प्रचार अभियान के दौरान अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों की जानकारी भी कम से कम तीन बार ऑडियो-वीडियो के जरिए सार्वजनिक करनी होगी। इसके अलावा आयोग ने उम्मीदवारों द्वारा दिए जाने वाले हलफनामे के फॉर्मेट में भी जरूरी बदलाव किए हैं।

रिपोर्ट-मानसी शुक्ला

 

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending