नेशनल
भाजपा ने जेडीयू को दिया तीसरा झटका, पूरी इकाई का विलय भाजपा में
नई दिल्ली। बिहार में भाजपा और जेडीयू टूटने के बाद जेडीयू को एक और झटका लगा है। दादरा और नगर हवेली व दमन-दीव में एक दर्जन से ज्यादा जेडीयू नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। इसके पहले भी दो और राज्यों में बीजेपी ने जेडीयू में सेंध मरी थी
बिहार में बीजेपी और जेडीयू के जब रस्ते अलग होने के बाद जेडीयू नेताओ का बीजेपी में आने का सिकसिला लगातार जारी है। जेडीयू को पहले ही दो राज्यों में नुकसान उठाना पड़ा था। अब जेडीयू को एक और झटका दमन-दीव व् दादरा और नगर हवेली में लगा है जहा एक दर्जन से अधिक जेडीयू कार्यकर्ताओ ने बीजेपी में शामिल हो गए। बता दे कि अरुणाचल प्रदेश और मणिपुरी में कई जेडीयू नेताओं ने भाजपा में शामिल हो गए थे। कहा जा सकता है कि यह जेडीयू को भाजपा का तीसरा बड़ा झटका है। जानकारी के मुताबिक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में स्थानीय निकायों के कई चुने हुए सदस्यों ने जेडीयू का साथ छोड़ दिया और औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गए।
भाजपा के महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि यहां 16 जेडीयू नेता भाजपा में शामिल हुए हैं। जेडीयू की पूरी इकाई का ही भाजपा में विलय हो गया। वैसे बात करें जेडीयू की तो बिहार के अलावा इसकी चुनावी उपस्थिति किसी राज्य में नहीं है। मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में जो इक्का-दुक्का विधायक थे वे भी भाजपा में शामिल हो गए। वहीं नीतीश कुमार की नजर 2024 के लोकसभा चुनाव पर है। वह विपक्षी एकता के लिए नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं।
अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में लगा था तगड़ा झटका
इससे पहले मणिपुर में जेडीयू के 6 में से 5 और अरुणाचल प्रदेश में 8 विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद जेडीयू ने कहा था कि भाजपा पीठ में चुरा घोंप रही है। जेडीयू नेताओ ने अमित शाह और पीएम मदी पर पार्टी तोड़ने का आरोप लगाया था। जेडीयू के अध्यक्ष ललन सिंह का कहना है कि भाजपा अनैतिक कार्य कर रही है क्योंकि जो जेडीयू विधायक भाजपा में शामिल हुए हैं उन्होंने भाजपा के ही उम्मीदवारों को हराया था ऐसे में जनता के साथ धोखा किया जा रहा है।
पिछले दिनों बिहार में भाजपा से अलग होने के बाद नीतीश कुमार ने आरजेडी के साथ मिलकर सरकार बना ली और भाजपा किनारे हो गई। नीतीश कुमार ने फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री बन गए। अब कांग्रेस, आरजेडी और जेडीयू गठबंधन की बिहार में सरकार है। वहीं नीतीश कुमार 2024 की रणनीति तैयार करने में लगे हैं।
नेशनल
अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला
नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।
इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”
सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।
-
लाइफ स्टाइल1 day ago
सुबह डल नजर आता है चेहरा, तो अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय
-
नेशनल2 days ago
लोकसभा चुनाव: यूपी की 10 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी, इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर
-
नेशनल2 days ago
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, कहा- 77 साल का हो गया हूं, ये मेरा आखिरी चुनाव
-
नेशनल2 days ago
प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद में डाला वोट, मतदान केंद्र पर लोगों ने लगाए जय श्री राम के नारे
-
प्रादेशिक2 days ago
सलमान खान फायरिंग मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार, शूटर्स को पैसे और घर के बाहर रेकी में की थी मदद
-
नेशनल2 days ago
लोकसभा चुनाव: तीसरे चरण के लिए मतदान जारी, अमित शाह ने डाला वोट
-
नेशनल2 days ago
सीबीआई केस में मनीष सिसोदिया को राहत नहीं, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत 15 मई तक के लिए बढ़ाई
-
नेशनल1 day ago
अरुणाचल प्रदेश में 28 असंतुष्ट नेताओं को बीजेपी ने पार्टी से किया बाहर