Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

भाजपा के दांव से कठिन हुई अखिलेश के विधानसभा पहुंचने की राह

Published

on

Loading

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के लिए करहल से विधान सभा पहुंचना आसान नहीं होगा। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को अचानक करहल विधान सभा क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री और आगरा से सांसद एसपी सिंह बघेल को मैदान में उतार कर यह साफ कर दिया है।

भाजपा के इस औचक दांव से सपा के रणनीतिकारों में खलबली है। पिछड़ों और दलितों के बीच एसपी सिंह बघेल की लोकप्रियता को देखते हुए भाजपा का यह दांव सपा और अखिलेश यादव की चिंता बढ़ा सकता है।

भाजपा ने करहल में बघेल को उतार कर एक तीर से कई निशाने साधने की कोशिश की है। बघेल की उम्‍मीदवारी के जरिये पार्टी ने जहां सपा का गढ़ माने जाने वाले इस क्षेत्र में अपनी दमदार चुनौती पेश कर दी है, वहीं अखिलेश के लिए सुरक्षित ठिकाना तलाश लेने की सपा रणनीतिकारों की योजना पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि करहल से बघेल के नामांकन के साथ ही भाजपा ने आक्रामक अंदाज में अपने प्रचार अभियान का आगाज कर दिया।

खुद उपमुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को मैनपुरी में धुंवाधार प्रचार और डोर टू डोर कैंपेन के जरिये पार्टी उम्‍मीदवार एसपी सिंह बघेल के पक्ष में माहौल बनाया। मौर्य ने कहा कि एसपी सिंह बघेल भारी मतों से करहल से जीत दर्ज करने जा रहे हैं। यहां से विधान सभा पहुंचने का अखिलेश यादव का सपना पूरा नहीं होगा।
जातिगत समीकरण के लिहाज से भी करहल में बघेल और अखिलेश की चुनावी जंग दिलचस्‍प होती नजर आ रही है।

करहल में करीब 27 फीसदी यादव मतदाता हैं,जबकि ठाकुर समुदाय की हिस्‍सेदारी 12 फीसदी से अधिक है। शाक्‍य, मौर्य,कुशवाहा समुदाय की हिस्‍सेदारी 12 फीसदी से अधिक है। पाल,ग‍डेरिया,धनगर समाज करीब 9 फीसदी है,जबकि मुस्लिम वर्ग और ब्राहमण समुदाय की हिस्‍सेदारी 5-5 फीसदी है। इसके साथ ही दलित समुदाय की हिस्‍सेदारी 12 से 14 फीसदी तक है।

ऐसे में जातिगत गणित को देखते हुए भी करहल का मुकाबला बेहद रोचक माना जा रहा है। एसपी सिंह बघेल के क्षेत्र से भलीभांति वाकिफ होने और दलितों व पिछड़ों में उनकी लोकप्रियता अखिलेश यादव और उनके चुनाव प्रबंधकों के लिए चिंता का कारण बन सकती है। यही कारण है कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भारतीय जनता पार्टी ने उनके गढ़ में ही घेरने की तैयारी कर ली है।

आगरा से सांसद हैं बघेल

एसपी बघेल आगरा की लोकसभा सीट से सांसद हैं। आगरा से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर सांसद बनने के बाद उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्थान मिला। भाजपा ने अब उन्हें अखिलेश यादव के खिलाफ चुनावी मैदान में उतार कर बड़ा संदेश दे दिया है।

नेशनल

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं: पीएम मोदी

Published

on

Loading

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मालदा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेरा बंगाल से ऐसा नाता है जैसे मानो मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था या फिर शायद अगले जन्म में बंगाल में पैदा होना है। इसके साथ ही मोदी ने प्रदेश की सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस पर खूब हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस द्वारा किए गए बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के कारण लगभग 26 हजार परिवारों की शांति और खुशी खत्म हो गई है। पीएम मोदी ने यह बयान कलकत्ता हाईकोर्ट की एक खंडपीठ के हालिया आदेश के संदर्भ में दिया। जिसमें सरकारी स्कूलों में 25 हजार 753 टीचिंग (शिक्षण) और गैर-शिक्षण नौकरियों को रद्द कर दिया गया था।

पीएम मोदी ने आगे कहा, “नौकरियों और आजीविका के इस नुकसान के लिए केवल तृणमूल कांग्रेस जिम्मेदार है। राज्य सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। जिन लोगों ने पैसे उधार लेकर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को दिए उनकी हालत तो और भी खराब है।” पीएम मोदी ने राज्य सरकार और सत्तारूढ़ दल पर विभिन्न केंद्र-प्रायोजित योजनाओं के तहत दिए गए केंद्रीय फंड के उपयोग के संबंध में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने का भी आरोप लगाया। पीएम ने कहा, केंद्र सरकार ने राज्य के 80 लाख किसानों के लिए 8 हजार करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं। लेकिन राज्य सरकार बाधा उत्पन्न कर रही है, इसलिए किसानों को राशि नहीं मिल पा रही है। राज्य सरकार सभी केंद्रीय परियोजनाओं के कार्यान्वयन को खराब करने की कोशिश कर रही है। वे राज्य में आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं होने दे रहे। हमारे पास मालदा जिले के आम किसानों के लिए योजनाएं हैं। लेकिन मुझे चिंता है कि तृणमूल कांग्रेस के नेता वहां भी कमीशन की मांग करेंगे। पीएम मोदी ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं के यौन उत्पीड़न के लिए जिम्मेदार लोगों को बचाने का प्रयास करने का भी आरोप राज्य सरकार पर लगाया।

उन्होंने कहा कि संदेशखाली में महिलाओं को प्रताड़ित किया गया। मालदा में भी ऐसी ही घटनाओं की खबरें आई थीं। लेकिन तृणमूल कांग्रेस सरकार ने हमेशा आरोपियों को बचाने का प्रयास किया है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच तुष्टिकरण की राजनीति की प्रतिस्पर्धा चल रही है। एक तरफ तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस आम लोगों से पैसा जब्त करने और इसे केवल उन लोगों के बीच वितरित करने की योजना बना रही है जो उनके समर्पित वोट बैंक का हिस्सा हैं। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस का गुप्त समझौता है।

 

Continue Reading

Trending