IPL
उमरान मलिक ने इस खिलाड़ी को पिछड़ा, फेंकी आईपीएल 2022 की सबसे तेज़ गेंद
इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज उमरान मलिक आजकल अपनी खतरनाक गेंदबाजी के कारण चर्चा मे रहते है। उमरान मलिक ने रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच के 10वें ओवर में 154 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली।
आईपीएल 2022 में यह अभी तक की सबसे तेज गेंद रही। हालांकि, उमरान मलिक द्वारा स्टंप पर फेंकी गई गेंद को सीएसके के ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ ने चार रनों के लिए भेज दिया। दिन ब दिन उमरान मलिक सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अच्छा प्रर्दशन कर रहे हैं। हालांकि रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उमरान काफी महंगे साबित हुए और उन्होंने 4 औवर 48 रन दिए । इससे पहले गुजरात टाइटन्स के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने 153.9 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से बॉल डाली थी।
आईपीएल 2022 में उमरान मलिक ने 9 मुकाबलों में 19.13 के एवरेज से 15 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 25 रन देकर 5 विकेट रहा है। उमरान मलिक को आईपीएल नीलामी से पहले चार करोड़ रुपए में रिटेन किया था। वह टी20 वर्ल्ड कप 2021 में बतौर नेट गेंदबाज टीम इंडिया का पार्ट रह चुके हैं।
Written By- Mohan Singh Bisht
IPL
मिचेल स्टार्क पर हुई पैसों की छप्पर फाड़ बारिश, बने IPL इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आईपीएल इतिहास (IPL) के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24 करोड़ 75 लाख रुपये में मिचेल स्टार्क को अपने खेमे में शामिल कर लिया। आईपीएल 2024 ऑक्शन में जब मिचेल का नाम आया तो सबसे पहले दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस ने बोली की शुरुआत की।
दोनों के पर्स में 11 करोड़ रुपये बचे हुए थे। इसके बाद 10 करोड़ पर दिल्ली कैपिटल्स ने मिचेल को खरीदने से हाथ पीछे कर लिए। फिर ऑक्शन में नई एंट्री हुई केकेआर की।
10.25 करोड़ रुपये की केकेआर ने मिचेल पर पहली बोली लगाई। केकेआर (KKR) की एंट्री देख मुंबई इंडियंस ने भी अपने आप को किनारे कर लिया। फिर गुजरात टाइटंस की एंट्री हुई और केकेआर के साथ उनकी जोरदार जंग देखने को मिली। ये जंग बढ़ती गई और अंत में केकेआर ने बाजी मारते हुए मिचेल को 24 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीद लिया।
बता दें कि मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) को आईपीएल 2014 ऑक्शन में आरसीबी ने 8,88,00 डॉलर में खरीदा था। साल 2014 और साल 2015 में आरसीबी के लिए मिचेल खेले थे। इसके बाद आईपीएल 2016 में आईपीएल सीजन में चोट लगने के चलते वह खेल नहीं पाए और फिर आरसीबी ने उन्हें रिलीज कर दिया था।
इसके बाद से मिचेल ने आईपीएल में हिस्सा नहीं लिया। मिचेल ने आईपीएल से आगे हमेशा देश को चुना। साल 2018 में केकेआर ने 1.8 मिलियन डॉलर में मिचेल को खरीदा था, लेकिन स्टार्क ने आईपीएल खेलने से मना कर दिया था। साल 2019 आईपीएल में चोट के कारण मिचेल ने आईपीएल छोड़ दिया था। मिचेल के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 27 मैच खेलते हुए 34 विकेट लिए हैं।
मिचेल स्टार्क बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर
बता दें कि आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर के मामले में मिचेल स्टार्क ने पैट कमिंस को पीछे छोड़ दिया। पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये की बोली लगाकर उन्हें अपने खेमे में शामिल किया।
-
लाइफ स्टाइल1 day ago
सुबह डल नजर आता है चेहरा, तो अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय
-
नेशनल3 days ago
सीएम योगी का सपा पर निशाना, कहा- इनके शासनकाल में आतंकवादियों के मुकदमे वापस लिए जाते थे
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
भारत में अवसरों की भरमार, पीएम मोदी के नेतृत्व में 10 सालों में देश ने अच्छी प्रगति की : वॉरेन बफे
-
नेशनल2 days ago
लोकसभा चुनाव: यूपी की 10 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी, इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर
-
नेशनल2 days ago
प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद में डाला वोट, मतदान केंद्र पर लोगों ने लगाए जय श्री राम के नारे
-
नेशनल2 days ago
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, कहा- 77 साल का हो गया हूं, ये मेरा आखिरी चुनाव
-
नेशनल2 days ago
लोकसभा चुनाव: तीसरे चरण के लिए मतदान जारी, अमित शाह ने डाला वोट
-
प्रादेशिक2 days ago
सलमान खान फायरिंग मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार, शूटर्स को पैसे और घर के बाहर रेकी में की थी मदद