Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

पीएम मोदी तोड़ेंगे एक और प्रथा, लाल किले से सूर्यास्त के बाद करेंगे राष्ट्र को संबोधित

Published

on

Loading

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब एक और प्रथा को तोड़ने वाले हैं। वे सूर्यास्त के बाद लाल किले पर भाषण देने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री होंगे। गुरु तेग बहादुर की 400 वीं जयंती के मौके पर गुरुवार रात पीएम मोदी लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करेंगे। हालांकि प्रधानंमत्री लाल किले की प्राचीर से नहीं, बल्कि लॉन से राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

संस्कृति मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, क्योंकि इसी किले से मुगल शासक औरंगजेब ने 1675 में सिखों के नौवें गुरु, गुरु तेग बहादुर को फांसी देने का आदेश दिया था, यही कारण है कि लाल किले को गुरु तेग बहादुर की 400 वीं जयंती के आयोजन स्थल के रूप में चुना गया। लाल किले की प्राचीर वह जगह है जहां से प्रधानमंत्री स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को संबोधित करते हैं।

अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को रात 9.30 बजे जनता को सम्बोधित करेंगे। उनका भाषण समुदायों के बीच शांति और सद्भाव के बारे में होगा। स्वतंत्रता दिवस के अलावा, यह दूसरी बार है जब मोदी इस ऐतिहासिक स्मारक से भाषण देंगे।गुरुवार के कार्यक्रम में 400 सिख संगीतकारों द्वारा परफॉर्मेंस दी जाएगी और लंगर भी होगा। अधिकारियों ने बताया कि मोदी इस अवसर पर एक स्मरणीय सिक्का और डाक टिकट भी जारी करेंगे।

लाल किले के ही पास चांदनी चौक में गुरुद्वारा सीस गंज साहिब है। यह उस जगह पर बनाया गया है जहां मुगलों ने गुरु तेग बहादुर का सिर काटा था, उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब, जो संसद के पास है, उनके श्मशान स्थल पर बनाया गया था।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending